Bagpat News: मस्जिद के बाहर खड़े होकर सपा नेता कर रहे थे यह काम, एएसपी ने इस वजह से लगाई फटकार

Bagpat News: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से आचार संहिता उल्लंघन का मामला सामने आया है। यहां सपा-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार अमरपाल शर्मा गुरुवार को नमाज पढ़कर मस्जिद से बाहर आ रहे लोगों से गले में समाजवादी पार्टी का झंडा लपेट कर वोट मांग रहे थे। इसकी जानकारी जब एएसपी को हुई तो उनसे झड़प हो गयी ।

बागपत जनपद के बड़ौत में ईद पर नमाज पढ़कर फूंसवाली मस्जिद से बाहर निकल रहे लोगों को बधाई देकर वोट मांग रहे सपा-गठबंधन प्रत्याशी अमरपाल शर्मा की एएसपी से नोकझोंक हुई। जिनको नोकझोंक के दौरान आचार संहिता का हवाला देते हुए एएसपी ने फटकार लगाई और उनके गले से पार्टी का लोगों उतरवा दिया। जिसके बाद सपा प्रत्याशी वहां से चले गए।

bagpat

नगर में स्थित फूंसवाली मस्जिद में बृहस्पतिवार की सुबह नमाज पढ़कर लोग बाहर निकल रहे थे। मस्जिद के बाहर सपा-गठबंधन उम्मीदवार पंडित अमरपाल शर्मा लोगों को ईद की बधाई दे रहे थे और उनसे वोट भी मांग रहे थे।

बागपत लोकसभा क्षेत्र से सपा ने इंडिया गठबंधन से साहिबाबाद के पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा को प्रत्याशी बनाया है।

सपा के राष्ट्रीय सचिव रमेश प्रजापति ने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बागपत से प्रत्याशी को बदलकर अमरपाल शर्मा को प्रत्याशी बनाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+