Bagpat News: भाई बना हैवान, बहन को दी ऐसी दर्दनाक मौत, ऐसे हुआ खुलासा
Bagpat News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 14 वर्षीय भाई ने 8 वर्षीय बहन की गला दबाकर हत्या कर दी है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से खुलासा किया। इसके बाद भाई ने अपना जुर्म कबूूल कर लिया। यह मामला बिनौली थाना क्षेत्र का है।
पूछताछ में भाई ने बताया कि बहन अक्सर माता-पिता से मेरी झूठी शिकायत करती थी। जिससे मुझे मार पड़ जाती थी। ऐसा कई बार हुआ। मैनें उसे कई बार मना किया। लेकिन वह नहीं मानती थी। एक दिन गुस्से में आकर मैंने ऐसा कर दिया। उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव को गली में छोड़ आया।

एएसपी नरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि आठ साल की बच्ची का शव गली में मिला था। परिजनों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी और बताया था कि वह अपने भाई के साथ पढ़ने गयी थी लेकिन लौटी नहीं। इसके बाद छानबीन शुरु की गयी। सीसीटीवी फुटेज की भी मदद ली गयी। भाई ही संदेह के घेरे में आ खड़ा हुआ। कड़ाई से पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और पूरी बात बताई।












Click it and Unblock the Notifications