बागपत: प्रेग्‍नेंट पत्‍नी और 3 साल की बेटी की हत्‍या कर थाने पहुंचा शख्‍स, बोला- गि‍रफ्तार कर लो साहब

बागपत। उत्तर प्रदेश के के बागपत में डबल मर्डर का बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक शख्‍स ने अपनी ही गर्भवती पत्नी और तीन साल की मासूम बेटी को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद खुद ही थाने पहुंचकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पु‍ल‍िस से बोला- साहब मुझे गिरफ्तार कर लो, मैंने अपनी पत्नी और बेटी की हत्या कर दी है। शख्‍स की बात सुनकर पुलिस भी दंग रह गई। इसके बाद मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।

man murdered in his wife and 3 year old daughter in bagpat

छोड़कर चली गई थीं दो पत्‍न‍ियां, की थी तीसरी शादी

मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के गायत्री पुरम मोहल्ले का है। यहां रहने वाले गुलफाम ने तीन शादियां की थीं। कैंसर की बीमारी की वजह से दो बीवियां उसे छोड़कर चली गई थीं। गुलफाम ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बीमारी की वजह से परेशान था। तीसरी पत्‍नी मुस्‍कान भी उसे छोड़कर न चली जाए इसलिए उसने गला दबाकर उसकी हत्‍या कर दी। इसके बाद दूसरी पत्‍नी से हुई बेटी, जिसकी उम्र तीन साल थी। उसे भी मौत के घाट उतार दिया। बता दें, मुस्‍कान भी गर्भवती थी।

पत्‍नी, बेटी की हत्‍या कर पहुंचा थाने

पत्‍नी और बेटी की हत्‍या के बाद गुलफाम खुद थाने पहुंचा और उसने पुलिस को बताया कि घरेलू विवाद के चलते उसने हत्‍या कर दी है। हालांकि, स्थानीय लोग इस घटना से हैरान हैं। उनका कहना है कि गुलफाम अपने परिवार के साथ खुश रहता था, हत्‍या करने की बात समझ नहीं आ रही। सीओ मंगल रावत ने बताया कि पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की तफ्तीश की जा रही है। उन्‍होंने बताया कि आरोपी खुद थाने पहुंचा था, इसलिए उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा रिश्तेदारों व आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+