Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Baghpat: फार्म हाउस में डकैती के बाद चौकीदार की पत्नी से रेप, घंटो अलग-अलग कमरों में बनाया बंधक

उत्तर प्रदेश के बागपत में सोमवार देर रात कुछ हैवानों ने एक बेहद ही घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। यहां, हाईवे किनारे बने एक फार्म हाउस में रह रहे दंपती को बदमाशों ने बंधक बनाकर लूटपाट की और पत्नी को अलग ले जाकर दुष्कर्म भी किया। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और महिला की जिला अस्पताल में चिकित्सकीय जांच कराई गई है।

फार्म हाउस में देर रात घुसे बदमाश
बता दें कि बागपत जनपद के अमीनगर सराय में मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे किनारे एक फार्म हाउस बना हुआ है। यहां रह कर बिहार का रहने वाला एक मजदूर दंपती अपने चार बच्चों के साथ पिछले चार महीने से फार्म हाउस की देखभाल का काम करता है। जानकारी अनुसार सोमवार रात मजदूर दंपती फार्म हाउस में सोया हुआ था कि तभी रात करीब 1 बजे 3-4 बदमाश फार्म हाउस में घुस गए और दंपती को बंधक बना लिया।

intruders held hostage and raped wife of farm house care taker after robbery in farm house

पत्नी को अलग कमरे में ले जाकर किया रेप
पीड़ित अनुसार इनमें से दो बदमाशों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट करने लगे। उसके बाद वो पति को एक अलग कमरे में ले गए और करीब एक घंटे तक उसे बंद रखा। इस दौरान उन्होंने उसका फोन और कैश भी ले लिया। जब पीड़ित पति कमरे से बाहर निकला, तो उसकी पत्नी ने उसे बताया कि उसके साथ गलत काम किया गया है। दरअसल, बदमाशों ने महिला को अलग और पति को अलग कमरे में बंधक बनाकर रखा था। इसी दौरान उन्होंने महिला के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया।

intruders held hostage and raped wife of farm house care taker after robbery in farm house

पुलिस को मौके से मिले अहम् सबूत, जल्द होगा खुलासा
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बदमाशों ने फार्म हाउस से नकदी, दो पंखे, तार समेत अन्य सामान भी लूटा है। उधर अलग कमरे में बंधक बनाई गई महिला के साथ बदमाशों ने दुष्कर्म भी किया है। मंगलवार की सुबह सूचना मिलते ही एसपी समेत अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया है। साथ ही डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। लिस को वारदात के बाद कुछ क्लू मिले हैं। जिनके आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

intruders held hostage and raped wife of farm house care taker after robbery in farm house

किसका है फार्म हाउस?
वहीं एसपी मनीष मिश्रा ने फार्म हाउस के बारे में जानकारी देते हुए बताया, ''सोनीपत के रहने वाले व्यक्ति का यह फार्म हाउस है। इस फार्म हाउस में पीड़ित पति अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ रहता है। उसने बताया कि एक व्यक्ति ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। उनके साथ लूट की गई है। मामले में तीन अज्ञात के खिलाफ 323, 342, 380 और 376 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।"

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+