Ground Report: बागपत का गांव जहां दो माह में हुईं 40 मौतें, ग्रामीणों ने जो बताया सुन उड़ जाएंगे होश
Bagpat News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। बागपत जिले के हिलवाड़ी गांव में विगत दो माह में 40 मौतें हुई हैं। इसकी सच्चाई जानने के लिए वन इंडिया हिंदी टीम इस गांव में पहुंची। रिपोर्टर मनु देव ने ग्रामीणों से बातचीत की। देखिए वन इंडिया हिंदी की खास रिपोर्ट -
Recommended Video
बागपत जिले के हिलवाड़ी गांव में पिछले 2 महीनों में 40 से अधिक मौतें होने से गांव में हड़कंप मच गया है। ग्रामीण इसे दैविक आपदा मान रहे हैं और गांव देवता को मनाने के लिए में हवन और परिक्रमा कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में कैम्प लगाया है गांव के लोग दहशत में हैं और उन्हें लगता है कि यह कोई दैविक आपदा है। गांव में एक अजीब सी खौफ की स्थिति है और लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं।

ग्रामीण बिजेंद्र आर्य कहते हैं कि पिछले दो माह में 40 से अधिक मौतें हो चुकी है। इसमें नौजवानो की संख्या ज्यादा है। जिन्हें कोई बीमारी भी नहीं थी। उनके मौत से और आश्चर्य हो रहा है। कुछ मौत स्वाभाविक है तो कुछ हार्ट अटैक से। लेकिन स्पष्ट नहीं पता चल पाया हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार देखने को मिला ही।
ग्रामीण निटू का कहना है कि ग्रामीण कोरोना वैक्सीन का टीका भी इसकी वजह मान रहे हैं। तो कुछ मोबाइल टॉवर को कारण मान रहा हैं। इतना ही नहीं कुछ ग्रामीण इसे दैविक आपदा से जोड़कर देख रहे है। गांव के भूमिया देवता की नाराजगी भी हो सकती है। इसलिए गांव में हवन पूजन और भंडारे के साथ गांव के चारो तरफ परिक्रमा भी लगाई गई। लेकिन स्पष्ट कारण अभी तक सामने नहीं आया हैं।
सीएचसी अधीक्षक डॉ विजय चौधरी ने बताया कि स्वास्थ्य अधिकारी गांव में कैम्प लगाकर लोगों की जांच कर रहे हैं और उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।कुछ मौतें उम्र पूरी होंने के कारण तो कुछ हार्ट अटैक से हुई है। फिलहाल अभी किसी गंभीर बीमारी फैलने जैसी बात नहीं।
रिपोर्ट: मनु देव, बागपत, यूपी












Click it and Unblock the Notifications