बागपत: एक लाख रुपए के झगड़े में दोस्तों ने काटा युवक का गुप्तांग, तीन दिन बाद थी शादी
बागपत। खबर उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से है, यहां रुपयों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक युवक का गुप्तांग काटने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक का आरोप है कि दोस्त ने अन्य दो साथियों से कहकर पहले उसे बंधक बनाया, फिर उसका गुप्तांग काटकर जंगल में छोड़कर फरार हो गए। फिलहाल युवक की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, जिसे इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि तीन दिन बाद ही युवक की शादी होनी वाली है।
Recommended Video

मामला शहर कोतवाली अंतर्गत ईदगाह मोहल्ले का है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, यहां समीर नाम के एक युवक का अपने दोस्त परवेज के साथ 1 लाख रुपए को लेकर विवाद चल रहा था। समीर का आरोप है कि परवेज का नाम लेकर उसके पास दो युवक पहुंचे और पैसे देने के लिए दबाव बनाने लगे। लेकिन समीर ने तत्काल रुपए देने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों युवक उसे जबरन अपने साथ ले गए और जंगलों में ले जाकर उसका गुप्तांग काट दिया।
दोनों आरोपी घायल अवस्था में उसे जंगल में छोड़कर फरार हो गए। किसी तरह समीर ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर मेरठ में रिफर कर दिया है। डॉक्टरों के मुताबिक, युवक की हालत बहुत गंभीर बनी हुई है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाल बागपत का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications