छोटे भाई ने दूसरी बिरादरी की लड़की से की थी शादी तो विरोध करने पर बड़े भाई को गांव के बीच में गोलियों से भूना
बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत कोतवाली थाना क्षेत्र के ढिकाना गांव में गुरुवार की सुबह भाई ने भाई को मौत के घाट उतार दिया। सुबह-सुबह हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया, जिसने भी यह खबर सुनी वो घटनास्थल पर पहुंच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कत्ल की सनसनीखेज वारदात बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के ढिकाना गांव की है, जहां दिन निकलते ही विशाल नाम के युवक को उसी के छोटे भाई विजय ने गांव के बीच सरेआम गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया। दरअसल हत्यारोपी भाई विजय जाट बिरादरी से ताल्लुक रखता है और उसने करीब एक साल पूर्व कश्यप बिरादरी की अपनी प्रेमिका से शादी की थी। इसी बात से उसका बड़ा भाई विशाल नाराज था और आए दिन इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद होता रहता था।
इसी विवाद का अंजाम इतना खौफनाक हुआ कि विजय ने विरोध करने वाले अपने भाई विशाल को गोलियों से भून दिया और मौत के घाट उतार दिया। भाई ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब विशाल सरकारी नल पर पानी लेने आया था। वहीं पुलिसाधिकारी के मुताबिक हत्या के पीछे गैर समुदाय की लड़की से शादी करने का विरोध व साथ ही जमीनी रंजिश के कारण हत्या की बात कह रहे हैं । फिलहाल पुलिस पूरे मामले की अभी पड़ताल कर रही है और आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।
यह भी पढ़ेंः बागपत: दबंगों ने महिला से की रेप की कोशिश, अब जिंदा जलाने की दे रहे धमकी, पीड़िता ने मांगी इच्छामृत्यु












Click it and Unblock the Notifications