पीएम मोदी ने 700 से अधिक परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास कहा- ' विकास का नया अध्याय लिख रहा आजमगढ़'
PM Narendra Modi News Azamgarh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आजमगढ़ में 700 से अधिक परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसके साथ ही वर्चुअल माध्यम से पीएम मोदी ने कई स्थानों पर हवाई अड्डों का उद्घाटन भी किया।
इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि आज आजमगढ़ की अपनी एक अलग पहचान बन रही है। विकास का नया अध्याय लिख रहा है आजमगढ़। जिस आजमगढ़ को देश के पिछड़े इलाकों में गिनते थे, आज वही देश के लिए विकास की ओर अग्रसर है। एक जमाना था जब दिल्ली से कार्यक्रम होता था और देश के अलग-अलग जगहों से लोग जुड़ते थे। आज आजमगढ़ में कार्यक्रम हो रहा है और देश के अलग-अलग जगहों से लोग जुड़े हैं। आज आजमगढ़ से कई राज्यों में करीब 34 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है।

पीएम ने कहा कि जब लोग सुनते हैं कि देश में एक साथ इतने हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशन, आईआईएम, एम्स लोग अचरज हो जाते हैं। लोग कहते हैं कि ये चुनाव का मौसम है, चुनाव के मौसम में पहले क्या होता था? पहले की सरकारों में बैठे लोग जनता की आंख में धूल झोंकने के लिए घोषणाएं कर देते थे, कभी-कभी इनकी हिम्मत इतनी होती थी की सदन में भी रेलवे की घोषणाएं घोषित कर देते थे।
PM Modi Varanasi: पीएम ने हाथ में उठाया त्रिशूल, लोग बोले- हर हर महादेव, गूंज उठा काशी विश्वनाथ धाम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "आज से 10 साल पहले आजमगढ़ की पहचान क्या थी? जिस आजमगढ़ को पिछली सरकारों के कारण अपराध और माफिया गतिविधियों का गढ़ बना दिया गया था आज प्रधानमंत्री उसी आजमगढ़ में आकर पैसे की बौछार कर रहे हैं। हजारों करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देने पीएम आजमगढ़ आए हैं।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया है, उसमें रेलवे के 11, सिविल के 15, जलशक्ति के आठ, हाउसिंग एंड अर्बन व रूरल के 746 और स्टेट सेक्टर की दो परियोजनाएं शामिल हैं।
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका












Click it and Unblock the Notifications