PM Modi Varanasi: पीएम ने हाथ में उठाया त्रिशूल, लोग बोले- हर हर महादेव, गूंज उठा काशी विश्वनाथ धाम
PM Modi in Varanasi: वाराणसी लोकसभा सीट से तीसरी बार प्रत्याशी बनाए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। वाराणसी में प्रधानमंत्री ने एयरपोर्ट से शहर तक रोड शो किया।
इस दौरान प्रधानमंत्री की एक झलक पाने को काशी की जनता बेताब दिखी। सड़क किनारे मौजूद लोगों ने पुष्प वर्षा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हाथ हिला कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

वाराणसी एयरपोर्ट से रोड शो करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचा। गेट नंबर 4 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में प्रवेश किया। इस दौरान मंदिर परिसर के बाहर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
श्री काशी विश्वनाथ धाम में पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आधे घंटे तक विशेष पूजा अर्चना की। विधि विधान से बाबा विश्वनाथ का पूजा करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर से बाहर निकले।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाहर निकालने के बाद लोग उनके जिंदाबाद के नारे लगाते नजर आए उसके बाद प्रधानमंत्री ने अपने हाथ में त्रिशूल उठाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया तो लोग हर हर महादेव का नारा लगाने लगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में हर हर महादेव के नारे से काशी विश्वनाथ धाम गूंज उठा। मंदिर परिसर में मौजूद हर शख्स अपने मोबाइल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो कैद करते दिखा। तो कुछ लोग जहां खड़े थे वहीं से सेल्फी लेते नजर आए।
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला बरेका गेस्ट हाउस के लिए प्रस्थान कर गया। बरेका गेस्ट हाउस में पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो समाप्त हुआ।
रविवार को जाएंगे आजमगढ़
वाराणसी के बारे का गेस्ट हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रात्रि विश्राम करेंगे। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री रात्रि में मुलाकात कर सकते हैं।
रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बरेका गेस्ट हाउस से निकालकर बीएलडब्लू में बने हेलीपैड पर पहुंचेंगे। हेलीपैड पर खड़े वायु सेवा के हेलीकॉप्टर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आजमगढ़ के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
आजमगढ़ पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री आजमगढ़ के मंदुरी में बने एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा कई योजनाओं का लोकार्पणों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा। आजमगढ़ में प्रधानमंत्री एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications