UP News: '...अकड़ को जेब में रख लेते हैं', हाईवे पर हाथ में पिस्टल लहराते हुए लड़की ने बनाई रील, देखें Video
UP News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद में एक लड़की का हाईवे पर हाथ में पिस्तौल लेकर रेल बनाते समय का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच कर रही है।
सोशल मीडिया पर रील वायरल होने के बाद अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लिया। कई लोगों द्वारा लगातार इस वीडियो को शेयर किया जा रहा है। इस मामले में एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दिखाई दे रहा है कि वाराणसी आजमगढ़ हाईवे पर एक युवती हाथ में पिस्तौल लेकर लहराते हुए वीडियो बना रही है। लड़की के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं।
एक वीडियो में वह अलग-अलग डायलॉग पर वीडियो बनाई है। बताया जा रहा है कि लड़की ने खुद इस वीडियो को अपने अकाउंट पर शेयर किया था। उसके बाद लोगों का ध्यान उस वीडियो पर पहुंचा।
इसके बाद बुधवार को लड़की के दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। हाईवे पर खुलेआम हथियार ले जाने का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने कार्रवाई की मांग की है।
बताया जा रहा है कि यह रील आज़मगढ़ जिले के देवगांव थाना क्षेत्र में ही बनाई गई है। यह भी दावा किया जा रहा है कि लड़की देवगांव की रहने वाली है। ऐसे में पुलिस अधिकारियों द्वारा देवगांव थाने को जांच का निर्देश दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications