UP News: विदेशी महिला को हुआ गांव के लड़के से प्यार, सात समंदर पार से आकर रचाई शादी, ऐसे हुई थी मुलाकात
UP News: आजमगढ़ की एक गांव का रहने वाला युवक विदेशी युवती से शादी की है। शादी के बाद जब वह विदेशी दुल्हन को लेकर अपने गांव में पहुंचा तो दुल्हन को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। गांव के युवक और विदेशी युवती की शादी को लेकर इलाके में खूब चर्चा हो रही है।
दरअसल, आजमगढ़ जनपद के लाल मऊ गांव का रहने वाला संतोष पुत्र अंगद यादव वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एमएससी की पढ़ाई करने के बाद कानपुर आईआईटी से मैच की पढ़ाई किया। पढ़ाई करने के बाद अंगद ताइवान में एक कंपनी में नौकरी करने के लिए चला गया।

मौजूदा समय में भी युवक कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। ताइवान में नौकरी करते समय उसकी मुलाकात एक अस्पताल की डॉक्टर नोरा से हुई। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच मुलाकात का सिलसिला जारी रहा और फिर धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे।
बात आगे बढ़ी तो दोनों ने एक दूसरे के साथ शादी करने का फैसला किया। ऐसे में दोनों लोग अपने परिवारों से बातचीत किए और परिवार की स्वीकृति मिलने के बाद सरकारी कार्रवाई पूरी किया। बीते 4 दिसंबर को अपनी प्रेमिका को लेकर युवक भारत लौटा और वाराणसी में दोनों ने हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी की।
शादी संपन्न हो जाने के बाद संतोष अपनी पत्नी को लेकर अपने गांव पहुंचा तो गांव समेत आसपास से काफी संख्या में लोग विदेशी दुल्हन को देखने के लिए पहुंच गया। संतोष और ताइवान की रहने वाली महिला डॉक्टर की शादी को लेकर इलाके में चर्चा चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications