UP News: फर्जी दरोगा लोगों को दिलाता था नौकरी, तीन लोगों से ऐंठ चुका था नौ लाख, पुलिस ने किया गिरफ्तार
UP News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद की पुलिस ने दिल्ली पुलिस का फर्जी सब इंस्पेक्टर बताकर बेरोजगार युवकों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे रुपए ऐंठने वाले को गिरफ्तार किया है। उसने तीन लोगों से 9 लाख रुपए ले लिए थे।
पुलिस ने उसके पास से दिल्ली पुलिस की फर्जी वर्दी, टोपी और जूता तथा एक लैपटॉप और एक चार पहिया वाहन बरामद किया है। पकड़े गए आरोपों के खिलाफ पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए सोमवार को उसे जेल भेज दिया गया।

बताया जा रहा है कि इस मामले में आजमगढ़ जनपद के जहानागंज थाना क्षेत्र के बरहतिर जगदीशपुर निवासी आकाश कुमार नामक एक युवक ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत किया था। आकाश में शिकायत किया था कि करउत गांव का रहने वाला प्रदुमन कुमार खुद को दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर बताता है।
उसने यह भी कहा कि प्रद्युम्न कुमार पुलिस विभाग के साथ ही अन्य सरकारी विभागों में नौकरी गिरने के नाम पर बेरोजगार युवकों से पैसे लेता है। उसने कहा कि प्रदुमन कुमार ने गांव के रहने वाले कई लोगों से मोटी रकम ले ली है और ना तो नौकरी दिलवाया ना ही उनका पैसा वापस कर रहा है।
शिकायतकर्ता द्वारा पुलिस को फर्जी जॉइनिंग लेटर भी दिखाया गया। इसके अलावा उसने वर्दी में खींची गई आरोपी का फोटो भी दिखाया। उसके बाद पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस पूछताछ की तो पूरा मामला खुलकर सामने आया।
आरोपी द्वारा बताया गया कि यूट्यूब पर उसने देख कर फर्जी जॉइनिंग लेटर तैयार किया था। उसने यह भी कहा कि वह दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर नहीं है बस लोगों को अर्दब में लेने के लिए ऐसा करता है। पुलिस द्वारा उससे पूछताछ करने के साथ ही उसके खिलाफ सोमवार का उसे कार्रवाई की गई।
इस मामले में आजमगढ़ एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि एक युवक ने खुद को दिल्ली पुलिस का सब इंस्पेक्टर बताकर नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी की थी। आरोपी के पास से वर्दी, जूते, टोपी और एक चार पहिया वाहन भी बरामद किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications