आजमगढ़: शराब के लिए रुपए न देने पर मंदिर के पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, शराबी गिरफ्तार

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश में अपराधी बेखौफ हो गए हैं। रोज पुलिस को चुनौती देते हुए आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला आजमगढ़ जिले का है, जहां के मुबारकपुर थाना क्षेत्र में दो दिनों पूर्व शराब के लिए रुपए नहीं देने पर एक शराबी ने 80 वर्षीय मंदिर के पुजारी को लाठी और डंडो से पीट-पीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया। पुजारी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने महंत के शव को आजमगढ़-गोरखपुर राज्य मार्ग पर रखकर जाम लगाया और प्रदर्शन किया। जाम लगने की सूचना के बाद मौके पर सीओ सहित भारी संख्य में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों समझा-बुझाकर जाम को समाप्त कराया। आरोपी शराबी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Recommended Video

    आजमगढ़: शराब के लिए रुपए न देने पर मंदिर के पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, शराबी गिरफ्तार
    Temple priest beaten to death for not giving money for liquor in azamgarh

    शराब के लिए रुपए न देने पर शराबी ने किया हमला

    आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गुलउर गांव में एक मंदिर पर महंत के रूप रामचन्द्र दास रहते थे। वे मंदिर की देखभाल व पूजा-पाठ करते थे। वे गुलउर बाजार में गए थे। बाजार से वापस लौट रहे थे। पड़ोस के बिजरवा गांव का रहने वाला एक शराबी युवक उनके पास आया और उनसे शराब पीने के रुपए मांगने लगा। जब महंत रामचन्द्र दास ने उसे रुपए देने से इनकार कर दिया तो उसने महंत पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जब तक स्थानीय लोग उसे पकड़ते वह मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल महंत को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार को उनकी मौत हो गई।

    ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

    महंत की मौत की खबर मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने गुलउर बाजार के पास आजमगढ-गोरखपुर राज्यमार्ग पर महंत के शव को सड़क पर रखकर जाम लगाया और प्रदर्शन करने लगे। जाम लगाकर प्रदर्शन करने की जानकारी के बाद सीओ, एसडीएम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम को समाप्त कराया। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि शराबी ने महंत पर लाठी-डंडे से सिर पर हमला किया था, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोपी शराबी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+