आजमगढ़ में बस और ट्रक की भीषण टक्कर, चालक व परिचालक समेत 12 लोग घायल

आजमगढ़ जिले के जुनेदगंज-भंवरनाथ मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर एक रोडवेज बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गयी। टक्कर के बाद बस चालक व परिचालक समेत बस में सवार 12 यात्री घायल हो गये. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

roadways bus and truck collision in Azamgarh

आजमगढ़ जिले में शुक्रवार दोपहर में एक रोडवेज बस और ट्रक में आमने-सामने टक्‍कर हो गई। टक्‍कर इतनी जोरदार थी कि बस के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और बस में सवार दर्जनभर लोग घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराई जहां उनका उपचार चल रहा है वही एक यात्री की स्थिति गंभीर होने के चलते उसे अन्यत्र रेफर कर दिया गया है।

जानकारी अनुसार चंदौली डिपो की बस सोनौली गई थी और शुक्रवार को सोनौली से बस वाराणसी के लिए रवाना हुई थी। बताया जा रहा है कि सुनौली से वाराणसी के लिए रवाना हुई रोडवेज बस में करीब 2 दर्जन से अधिक यात्री बैठे हुए थे।

यात्रियों को लेकर बस चालक शुक्रवार दोपहर में आजमगढ़ पहुंचा। आजमगढ़ जनपद के जुनेदगंज-भवर नाथ मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक और बस में टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद बस में बैठे यात्री अपनी सीट से उछलकर दूर गिर गए।

टक्कर के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने के साथ ही पुलिस को सूचना दिए। बस में फंसे घायलों को स्थानीय लोगों ने किसी तरह बाहर निकाला उसके बाद सरकारी एंबुलेंस से लेकर पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंची।

जिला अस्पताल में सभी घायलों को भर्ती कराया जिसमें 7 लोगों को मामूली रूप से चोट आई थी। ऐसे में प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों द्वारा उनको छुट्टी दे दी गई जबकि 3 यात्रियों को जिला अस्पताल में ही भर्ती किया गया है।

घायल तीनों यात्रियों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल था। घायल की प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे हायर हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया।

ऐसे में उस व्यक्ति के साथ के लोग उसे जिला मुख्यालय पर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराए हैं। अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+