UP Azamgarh News: तीन शातिर नाइजीरियाई ठग गिरफ्तार, 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की ठगी का आरोप

UP Azamgarh News: आजमगढ़ परिक्षेत्र की साइबर पुलिस ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर एक युवती से 32 लाख रुपए की ठगी करने वाले तीन नाइजीरियन ठगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों ने युवती को मांगे उपहार और करोड़ों रुपए देने की बात कह कर ठगी की थी। पकड़े गए ठगों के खिलाफ पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की पूछताछ में यह अभी बात सामने आई है कि अब तक इन आरोपियों द्वारा 100 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी की जा चुकी है। उनके पास से पुलिस ने लैपटॉप मोबाइल फोन पासपोर्ट और सिम कार्ड तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज भी बरामद किया है।

police-caught-three-vicious-nigerian-thugs-in-azamgarh-up

दरअसल, बलिया जिले के सहतवार थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की रहने वाली युवती ने रानी की सराय थाना परिसर में स्थित साइबर थाने में 14 मई को तहरीर देकर बताया था कि इंस्टाग्राम पर लॉरेंस एंड माइकल 022 नामक एक आईडी है। आईडी संचालक ने उससे दोस्ती किया। दोस्ती करने के बाद उसने शादी में महंगे उपहार देने के नाम पर 32 लाख रुपए की ठगी कर ली।

पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर साइबर थाने की पुलिस मामले में जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला कि दिल्ली में रहने वाले ठगों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। पता चला कि तीनों अभियुक्त दिल्ली के चंदर विहार में ठहरे हुए हैं। ऐसे में तीनों अभियुक्तों को पकड़ने के लिए प्रभारी निरीक्षक विमल प्रकाश राय के नेतृत्व में पुलिस टीम 16 सितंबर को दिल्ली गई।

मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश देकर नाइजीरिया के रहने वाले चिमेजी जस्टिस, चिबूके ऑस्टिन और चिमामक्पा किजिटो को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ किया गया तो उन्होंने बताया कि वह मेडिकल और स्टूडेंट वीजा पर भारत आते हैं। भारत आने के बाद वह भारतीय और अन्य देशों में रहने वाले लोगों के साथ ठगी करते हैं।

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों द्वारा यह भी बताया गया कि हम लोग फर्जी बैंक खाते में पैसा जमा करवाते हैं। उसके बाद एटीएम से उसे निकाल लेते हैं। पैसे निकालने के बाद नाइजीरिया के बैंक में पैसे जमा कर देते हैं। पूछताछ में यह भी बात सामने आई की पकड़े गए अभियुक्तों ने नाइजीरियाई, अफ्रीका के बैंकों में खाता खुलवाया है और पैसे भी जमा करवाए हैं।

तीनों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस टीम द्वारा आवश्यक कार्रवाई की गई और बलिया न्यायालय में भेजा गया। पुलिस अधिकारियों द्वारा इस मामले का खुलासा करते हुए बताया गया कि पकड़े गए अभियुक्त द्वारा 100 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी किए जाने की बात स्वीकारी गई है। उनका साथ देने वाले अन्य अभियुक्तों की भी तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+