मां-बाप और बहन की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या करने वाला युवक गिरफ्तार, पिता की डांट से नाराज होकर की थी हत्या

पड़ोसी का गेहूं चोरी करने पर परिजनों की फटकार के बाद मां-बाप और बहन की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया।

Police caught the absconding son during an encounter in kaptanganj azamgarh

Azamgarh जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मां-बाप और बहन की बेरहमी से हत्या करने के बाद शुक्रवार को फरार बेटे को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पर फायरिंग के दौरान उनके पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया।

आजमगढ़ एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि मां-बाप और बहन की हत्या में शामिल आरोपी की पुलिस टीम तलाश कर रही थी। इसी बीच मुखबिर ने बताया कि आरोपी फिर से किसी वारदात को अंजाम देने की आस में गांव में तालाब के पास देखा गया है।

मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी कप्तानगंज व पुलिस टीम जैसे ही इनीताल तालाब के पास पुलिया के पास बंदे वीर बाबा मंदिर से पहले और तालाब के रास्ते में पुलिया के बायीं तरफ एक व्यक्ति तेजी से चला गया। अंदर घुसकर झाड़ियों और गड्ढों में छिपने की कोशिश करने लगा।

संदेह होने पर आत्मसमर्पण करने को कहा गया तो अभियुक्त ने चिल्लाकर पुलिस टीम को जान से मारने की धमकी देने लगा। जिसपर प्रभारी कप्तानगंज द्वारा टार्च जलाया गया तो अभियुक्त द्वारा एक फायर टार्च की रोशनी की तरफ लक्ष्य बनाकर पुलिस बल के उपर किया गया।

अभियुक्त पुन: अपने आपको छिपाकर फिर असलहा भरने लगा। पुलिस टीम द्वारा घेरा बन्दी करके गिरफ्तार करने का प्रयास किया गया तो अभियुक्त द्वारा पुनः लक्ष्य बनाकर पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में फायरिंग की गई।

पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर गया। पुलिस टीम तत्काल उसके पास पहुंची और तमंचा और कारतूस बरामद करते हुए गिरफ्तार घायल अभियुक्त को उपचार हेतु चिकित्सालय भेजा गया।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी राजन सिंह ने बताया कि दिनांक 15 अप्रैल को उसने अपने गांव के उमेश सिंह पुत्र राम रूप सिंह का दो बोरी गेहूं चोरी किया था। जिसके वजह से शाम के समय उसके पिता-माता व बहन मिलकर रात में मुझे डांटा फटकारा व मारा था।

इसी बात से क्षुब्ध होकर वह रात्रि में करीब ढाई से तीन के बीच उठा और जाकर भूसा वाले घर से दो कुल्हाडी लेकर आया। पिताजी के सिर पर कुल्हाडी से कई वार किया, इसी बीच उसकी मां वहां पहुंच गई और कुल्हाडी छीनकर फेंकते हुए उसे पकड़ने का प्रयास की।

उसके बाद दूसरी कुल्हाडी से उसने मां सुनीता पर वार कर दिया। उसके बाद उसकी मां बाहर की तरफ भागी जिसको दौड़ाकर कई कुल्हाडी से काट दिया। उसके बाद छोटी बहन जग गई उसे घेर कर खेत में कुल्हाडी से गर्दन कई वार किया, जिससे उसकी मौत हो गयी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+