UP News: अस्पताल में भर्ती महिला की बेटी से आधी रात में मरीज का भाई करने लगा छेड़खानी, शोर मचाने पर हुआ फरार

UP News: यूपी के आजमगढ़ जिले में पास के बेड पर भर्ती मरीज के भाई ने बेटी की देखभाल कर रही महिला से छेड़छाड़ की।

UP Azamgarh News: आज़मगढ़ जिले में मंडलीय अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती एक महिला की बेटी से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला के पड़ोस में बेड पर भर्ती मरीज के भाई ने महिला की बेटी से छेड़छाड़ की।

महिला की बेटी जब शोर मचाने लगी तो आरोपी वहां से फरार हो गया। इस मामले में महिला के द्वारा पुलिस से शिकायत की गई है शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

patient-brother-molested-girl-in-hospital-in-azamgarh-up

जानकारी अनुसार झारखंड के रांची जिले की रहने वाली एक महिला आजमगढ़ जनपद के रानी की सराय थाना अंतर्गत ईट भट्टे पर मजदूरी करती है। करीब 2 सप्ताह पूर्व दुर्घटना में महिला घायल हो गई थी जिसे मंडलीय अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था।

ट्रामा सेंटर में भर्ती महिला की देखरेख के लिए उसकी 16 साल की बेटी भी उसके साथ ट्रामा सेंटर में ही रह रही थी। जिस कमरे में महिला भर्ती है, उसी कमरे में बगल वाले बेड पर आजमगढ़ जनपद के जीयनपुर थाना अंतर्गत शाहपुर निवासी ताहिर नामक एक मरीज भर्ती है।

बताया जा रहा है कि ताहिर की देखरेख के लिए उसका भाई जैद उसके साथ रहता था। शुक्रवार की रात में अस्पताल में सभी लोग सो गए थे इस दौरान महिला की बेटी भी सो रही थी। सोते समय रात करीब ढाई बजे जैद किशोरी के पास पहुंच गया और छेड़छाड़ करने लगा।

आरोप है कि किशोरी जब शोर मचाना चाहिए तो आरोपी युवक द्वारा उसका मुंह दबा दिया गया और पांच सौ रुपए देने का लालच भी दिया गया। इस दौरान किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद किशोरी शोर मचाने लगी।

किशोरी द्वारा शोर मचाने के बाद कमरे में मौजूद लोग जब उठे तब तक आरोपी वहां से भाग निकला था। आरोपी के भाग जाने के बाद अस्पताल में भर्ती लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। शनिवार को महिला द्वारा आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+