FB पर बीवी की फोटो डाल लगाई कीमत, फोन नंबर शेयर कर अश्लील बातें करने का दिया ऑफर

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शहर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक शख्स ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पत्नी की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर दी और उसकी कीमत भी लगा दी। यही नहीं अश्लील बात करने के लिए पत्नी का मोबाइल नंबर भी वायरल कर दिया। पति की घिनौनी हरकत से परेशान होकर महिला ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दो साल पहले हुई थी शादी

दो साल पहले हुई थी शादी

जानकारी के मुताबिक, जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र के ठुठीया गांव निवासी पुनीत ने 2 साल पहले महिला से शादी की थी। पुनीत दहेज में बाइक चाहता था, लेकिन बाइक ना मिलने से वह नाखुश था। इस वजह से शादी के बाद से ही वह अपनी पत्नी को प्रताड़ित करने लगा। आए दिन मारपीट और पति की प्रताड़ना से तंग महिला अपने मायके चली आई।

FB पर पत्नी की फोटो डाल अश्लील बातें करने का ऑफर दिया

FB पर पत्नी की फोटो डाल अश्लील बातें करने का ऑफर दिया

इधर, पुनीत ने फेसबुक सहित तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी पत्नी की फोटो लगाकर अश्लील बात करने के लिए उसका मोबाइल नंबर वायरल कर दिया। पुनीत ने अपनी पत्नी की कीमत भी लगा दी। जब इस बात की जानकारी विवाहिता को लगी तो उसके होश उड़ गए। परेशान होकर उसने शहर कोतवाली में पति के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने साइबर टीम की मदद से आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

आजमगढ़ के एसपी प्रो. त्रिवेणी सिंह ने बताया कि शख्स ने दहेज में बाइक की मांग ना पूरी होने की वजह से अपनी पत्नी के फोटो सोशल मीडिया पर डाल दिए थे। पत्नी का मोबाइल नंबर सार्वजनिक कर अश्लील बात करने का ऑफर दिया और उसकी कीमत भी लगा दी। एसपी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+