'अब हम जात है आजमगढ़', मां के चरणों को छूकर यूं निकले निरहुआ, VIDEO
आजमगढ़, 26 जून: आजमगढ़ सीट से भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने ट्वीट कर उपचुनाव जीतने की बात कही और कहा कि यह पार्टी के लोगों और कार्यकर्ताओं की जीत है। निरहुआ ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर कहा कि वह आजमगढ़ के लिए निकल रहे हैं और लोगों के लिए काम करेंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक, निरहुआ आजमगढ़ सीट से आगे चल रहे हैं। बता दें, आजमगढ़ लोकसभा सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने सपा के धर्मेंद्र यादव को 8,595 मतों से किया हराया है। निरहुआ को 3,12,432 वोट प्राप्त हुए, जबकि सपा के धर्मेंद्र यादव को 3,03,837 वोट मिले। वहीं, बीएसपी के गुड्डू जमाली तीसरे नंबर पर रहे। गुड्डू को 2,66,106 वोट मिले।

'आजमगढ़वासियों आपने कमाल कर दिया है'
दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने एक ट्वीट में लिखा, ''जनता की जीत! आजमगढ़वासियों आपने कमाल कर दिया है। यह आपकी जीत है। उपचुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही जिस तरीके से आप सबने भाजपा को प्यार, समर्थन और आशीर्वाद दिया, यह उसकी जीत है। यह जीत आपके भरोसे और देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत को समर्पित है।''

निरहुआ ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
निरहुआ ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर कहा कि वह आजमगढ़ के लिए निकल रहे हैं और लोगों के लिए काम करेंगे। बता दें, आजमगढ़ सीट पर निरहुआ की जीत की अभी आधिकारिक घोषणा बाकी है।

सीएम योगी ने कहा - आभार आजमगढ़ वासियों!
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट में कहा, ''आजमगढ़ सदर लोक सभा सीट पर उप चुनाव में मिली ऐतिहासिक विजय आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में 'डबल इंजन की भाजपा सरकार' की लोक-कल्याणकारी नीतियों का सुफल है। भाजपा के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को यह जीत समर्पित है। आभार आजमगढ़ वासियो!'' उन्होंने कहा कि रामपुर लोक सभा सीट पर उप चुनाव में मिली विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में जन-कल्याणकारी नीतियों पर डबल इंजन की भाजपा सरकार के प्रति आमजन के विश्वास की मुहर है।












Click it and Unblock the Notifications