UP News: आधी रात को महिला के कमरे में घुसा युवक, कपड़े उतारकर करने लगा गंदा काम, नग्न अवस्था में पकड़ाया
UP Hindi News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में आधी रात को एक युवक एक महिला के कमरे में घुस गया। महिला के कमरे में घुसकर उसने अपने कपड़े उतार दिए और महिला के साथ गंदा काम करने लगा। इसी बीच परिजनों ने उसे पकड़ लिया।
UP Azamgarh News: आजमगढ़ में आधी रात में महिला संग उसके कमरे में रोमांस करना है कि वह को भारी पड़ गया। जानकारी मिलने के बाद महिला के परिजनों ने दरवाजा खुलवाया और दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। उसके बाद महिला तथा युवक की पिटाई की गई।
पिटाई करने के बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दिए। रात करीब 3 बजे गांव में पहुंची पुलिस प्रेमी को पकड़कर थाने ले आई। जहां महिला की तहरीर पर पकड़े गए युवक के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

परिजनों को पहले से था शक: दरअसल, यह पूरा मामला आजमगढ़ जनपद के जहानागंज थाना अंतर्गत एक गांव का है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की रहने वाली महिला और उसी गांव के रहने वाले एक युवक के बीच प्रेम संबंध है। दोनों चोरी छुपे एक दूसरे से मुलाकात करते थे।
धीरे-धीरे यह बात गांव के आने लोगों को पता चल गई उसके बाद विवाहिता के परिजन भी इसके बारे में जान गए। लोगों ने महिला और उसके प्रेमी को रंगे हाथ पकड़ने की ठानी। इसी कड़ी में मंगलवार को वह युवक महिला से मिलने के लिए आधी रात में उसके कमरें में गया।
परिजनों और गांव वालों को जैसे ही इसकी भनक लगी लोग वहां एकजुट हो गए और चारों तरफ से विवाहिता के कमरे को घेर लिया। कमरे को घेरने के बाद लोगों ने दरवाजा खुलवाया तो अंदर विवाहिता के बेड के नीचे नग्न हाल में प्रेमी छुपा हुआ था।
लोगों ने प्रेमी और महिला को पकड़ कर जमकर पीटा उसके बाद महिला की साड़ी से ही प्रेमी को पेड़ से बांध दिया। प्रेमी को बांधकर पिटाई की गई उसके बाद वहां मौजूद किसी व्यक्ति द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। रात 3 बजे गांव में पहुंची पुलिस प्रेमी को लेकर थाने आई।
बाद में बुधवार को दिन भर दोनों पक्षों के बीच पंचायत और सुलहनामा की बात चलती रही। बात ना बनने पर महिला द्वारा उक्त युवक के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया गया। तहरीर के आधार पर दुष्कर्म सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करके पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।












Click it and Unblock the Notifications