आजमगढ़: शादी करने से किया इनकार तो युवक ने रेत दिया युवती का गला, मां के सामने तड़प-तड़प कर तोड़ा दम

आजमगढ़: शादी करने से किया इनकार तो युवक ने रेत दिया युवती का गला, मां के सामने तड़प-तड़प कर तोड़ा दम

आजमगढ़, 29 जुलाई: खबर उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से है। यहां एक युवक ने एक तरफा प्रेम में एक छात्र की गला काट कर हत्या कर दी। बेटी के बचाव में आई मां को भी धारदार हथियार से घायल कर दिया। वहीं, युवती ने मां के सामने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। इस वारदात के बाद पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Azamgarh news: young man lost life the girl by slitting her throat with a sharp weapon

यह वारदात आजमगढ़ जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के बद्दोपुर पुल की है। खबर के मुताबिक, अलविया शहाब (24) पुत्री सैय्यद शहाबुद्दीन लखनऊ में रह कर मेडिकल प्रवेश के लिए नीट की तैयारी कर रही थी। इन दिनों वह घर आई थी। पिता ने आरोप लगाया कि रिश्तेदारी का युवक वसीम निवासी एसडीएम कालोनी घोसी (मऊ) फोन पर अलविया को परेशान कर रहा था। युवक अलविया से शादी करना चाहता था। लेकिन अलविया शादी से इनकार कर रही थी।

28 जुलाई को वसीम ने अलविया व उसकी मां जरीना को शहर से बाहर मिलने के लिए बुलाया। आरोप है कि युवक ने अलविया से शादी करने का दबाव बनाने लगा। शादी करने से इनकार करने पर आरोपी वसीम ने धारदार हथियार से अलविया पर हमला कर दिया। वहीं, बेटी के बचाव में आई मां पर को भी घायल कर दिया। मां जरीना के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देते हुए मां बेटी को मंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने अलविया शहाब को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसकी मां जरीना का इलाज चल रहा है।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज, जांच में जुट गई है। नगर कोतवाली प्रभारी केके गुप्ता ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी वसीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है। बताया कि आरोपी युवक मृतक छात्रा का करीबी रिश्तेदार है। दोनों ही परिवारों के बीच छात्रा व युवक के बीच रिश्ते की बात भी पहले से तय थी, लेकिन बाद में छात्रा ने युवक से शादी करने से इनकार कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+