Azamgarh News: किशोरी को 60 हजार रुपये में बदायूं में बेचा, महिला ने किया अपहरण, खरीदने वाला करता रहा गलत काम

Azamgarh News: यूपी के आजमगढ़ की एक लड़की का एक महिला ने अपहरण कर लिया। अपहरण करने वाली महिला उसे लेकर बदायूं चली गई और फिर 60 हजार रुपए में दूसरे शख्स को बेच दिया। खरीदने वाला युवक किशोरी के साथ दुष्कर्म करता रहा।

इस मामले में आजमगढ़ पुलिस ने पीड़िता को बरामद कर लिया तथा खरीदने वाले युवक को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में युवक द्वारा बताया गया कि वह 60 हजार रुपए में किशोरी को खरीदा था और उससे शादी करने की बात कहते हुए उसका दुष्कर्म करता रहा।

azamgarh-news-teenager-kidnapped-and-sold-for-60-thousand-rupees-in-badaun

दरअसल, आजमगढ़ जनपद के एक गांव निवासी परिजनों ने पुलिस से शिकायत किया कि उसकी नाबालिग भतीजी को बहला फुसलाकर अज्ञात शख्स लेकर फरार हो गया है। इस मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल शुरू की।

इसी दौरान मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना मिली की अपहरण करने वालों ने अपहृता को बदायूं में रखा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस बदायूं पहुंची। बदायूं जिले के कुंवरगांव इलाके से पीड़िता को पुलिस ने बरामद कर लिया। मामले में पीड़िता से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अक्षित वर्मा नामक युवक सड़ पूछताछ के दौरान पता चला कि राधा नामक एक महिला का लड़की के गांव में आना जाना होता था। इसी बीच राधा उसे बहला फुसलाकर बदायूं लेकर चली गई। बदायूं के अक्षित वर्मा से फोन पर संपर्क होने के बाद राधा ने उस लड़की को 60 हजार रुपए में अक्षित वर्मा को बेच दिया।

पुलिस द्वारा बताया गया कि आरोपी अक्षित वर्मा को गिरफ्तार करने के साथ ही अपहृता को बरामद कर लिया गया। दर्ज मुकदमे के आधार पर अक्षित को जेल भेज दिया गया, वहीं लड़की को भगाने वाली राधा की खोजबीन की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+