औरैया: ट्रक की टक्‍कर में कार सवार एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, अकेला बचा बेटा

Auraiya Road Accident: औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में मंगलवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दंपती व उनकी बेटी व रिश्तेदार (साला) शामिल है। बेटा घायल हुआ है, जिसे अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। आगरा के रहने वाले दंपती बेटी का रिश्ता तय करने के लिए वैगनआर कार से कानपुर जा रहे थे। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस फरार ट्रक ड्राइवर की तलाश में जुटी है।

road accident in auraiya four people of one family lost their life

तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्‍कर

आगरा के कमलानगर थाना क्षेत्र के बालेश्वर मोहल्ले में रहने वाले राजकुमार मित्तल सर्राफा कारोबारी थे। वह अपनी बेटी दीक्षा की शादी के लिए रिश्ता तलाश रहे थे। कानपुर में उन्होंने एक परिवार में रिश्ते की बात शुरू की थी। मंगलवार को वह बेटी को दिखाने के लिए लड़के के घर जा रहे थे। राजकुमार के साथ उनकी पत्नी भावना, बेटी दीक्षा, बेटा अर्चित और साले महावीर मौजू थे। बेटा अर्चित कार चला रहा था। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 8 बजे औरैया जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी।

हादसे में एक ही परिवार के 4 सदस्‍यों की मौत

ट्रक की टक्‍कर से कार पलट गई और ट्रक ड्राइवर गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया। टक्‍कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्‍चे उड़ गए। हादसे में राजकुमार व उनकी पत्नी भावना, बेटी दीक्षा व साले महावीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा अर्चित घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भि‍जवाया। वहीं घायल बेटे को इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस फरार ट्रक ड्राइवर की तलाश में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+