Viral CCTV Video: बेटे को काटा तो पिता ने कुत्ते को दी खौफनाक मौत, पहले पटका फिर पत्थर से कुचला
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में एक शख्स एक आवारा कुत्ते को जमीन पर पटक-पटककर मार रहा है। बताया जा रहा है कुत्ते की मौत हो गई है। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार 2 दिन पहले औरैया की कांशीराम कखावतू कॉलोनी में किराए पर रहने वाले एक युवक के 5 साल के बेटे को कुत्ते ने काट लिया था। जिससे गुस्साए पिता ने उसी रात इस घटना को अंजाम दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गुस्से में आए पिता ने कुत्ते को पहले पुचकार कर अपने पास बुलाया और फिर बांधकर उसे जमीन पर पटक दिया।

वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि पहले तो युवक कुत्ते को रस्सी से पटकता रहा, जिससे कुत्ता अधमरा हो गया। वहीं दूसरी वीडियो में इस शख्स ने कुत्ते को सड़क किनारे लेजाकर पत्थर से कुचल दिया। इस दौरान कुत्ता कीकता रहा, लेकिन ये शख्स उसे बेहरमी से पीटता रहा। जिसने भी देखा उसकी रूह कांप गई। लेकिन कुत्ते को बचाने कोई नहीं आया।
इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। फ़िलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं आवारा कुत्ते की बेरहमी से हत्या का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर एनिमल लवर्स में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications