Auraiya News: मां ने कर दी अपने 2 बच्चों की हत्या, 4 बच्चों को लेकर निकली थी, तीसरा रोता मिला, चौथा लापता
Auraiya News: उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद से एक दिन दहला देने वाली वारदात सामने आई है। औरैया जनपद में एक महिला अपने चार बच्चों को लेकर घर से निकली और दो बच्चों को पानी में डूबा कर उनकी हत्या कर दी।
महिला का तीसरा बच्चा लावारिस हाल में रोते हुए मिला उसके बाद लोगों को इसकी जानकारी हुई। जानकारी होने के बाद लोगों ने पुलिस को फोन करके सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और बच्चे से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ।

काफी खोजबीन करने के बाद पुलिस ने महिला को भी थोड़ी दूर से बरामद कर लिया है जबकि उसका चौथा बच्चा अभी भी लापता है। दो बच्चों की लाश सेंगर नदी से बरामद की गई और गोताखोरों की मदद से चौथे बच्चे की खोजबीन की जा रही है।
Recommended Video
दो बच्चों की मिली लाश, तीसरा रो रहा था
घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक चारू निगम द्वारा बताया गया कि आज सुबह में फफूंद थाना क्षेत्र के केशमपुर घाट पर नदी में दो बच्चों की लाश मिली। समीप में ही एक बच्चा रो रहा था।
स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे से पूछता है इसकी तो उसने बताया कि उसकी मां उसे और उसके तीन भाइयों को लेकर नदी के किनारे आई थी। बच्चों द्वारा बताया गया कि उसकी मां ने उसके भाइयों को मार दिया है।
उसके बाद दोनों बच्चों की लाश को कब पुलिस ने कब्जे में ले लिया इसके अलावा खोज भी की गई तो कुछ दूर से महिला को भी पुलिस ने पकड़ लिया। महिला से पूछताछ की जा रही है लेकिन अभी तक महिला द्वारा कुछ भी नहीं बताया गया है।
डेढ़ साल पहले हो गई थी पति की मौत
इस बारे में पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा यह भी बताया गया कि पता चल रहा है प्रियंका नामक महिला के पति की मौत डेढ़ साल पहले हो गई थी। पति की मौत हो जाने के बाद महिला अपने चचेरे देवर के साथ रह रही थी।
महिला ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि महिला और उसके परिजनों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ चार बच्चे बताए जा रहे हैं, जिनमें तीन बच्चों को बरामद कर लिया गया है।
दो बच्चों की लाश मिली है जबकि तीसरा बच्चा जीवित अवस्था में है। इसके अलावा चौथा बच्चा अभी नहीं मिल पाया है गोताखोरों की मदद से नदी में खोजबीन कराई जा रही है। बच्चों के नाना मौके पर पहुंच गए हैं और पंचायत नामक कराकर दोनों बच्चों की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications