जायदाद की लालच में बड़ी बहू ने अपनी सास का कत्ल करके देवरानी को फंसाया, खुलासे के बाद सब चौंक गए

Auraiya news, औरैया। यूपी के औरैया में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जमीन के लालच में बड़ी बहू ने अपनी सास की बेरहमी से हत्या कर दी। उसके बाद पति की हत्या की आरोपी उसकी देवरानी को फंसा दिया। जमीन की मालिक बनने के लिए एक तीर से दो निशाने लगाने का ख्वाब देख रही कलयुगी बहू की पोल खुल गई और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर हत्या का खुलाशा किया।

बड़ी बहू ने किया सास का मर्डर

बड़ी बहू ने किया सास का मर्डर

यूपी के औरैया जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पढ़ींन में कल कूड़ा फेंकने गई वृद्धा कलावती का शव कूड़े के ढेर के पास मिला। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मामले में संदिग्ध परिजनों को पुलिस अपने साथ में लेकर कोतवाली आई जहां पूछताछ के दौरान बड़ी बहू राधा देवी ने पुलिस को बताया कि मृतिका की छोटी बहू (मेरी देवरानी) ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी थी जोकि अभी कुछ समय पहले ही जमानत पर जेल से छूटकर आई है। इसलिए लगता है उसी ने हत्या की होगी।

देवरानी को फंसाया

देवरानी को फंसाया

पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी बहू राधा ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि जमीन के लालच में उसने ही अपनी सास की हत्या की और अपनी देवरानी को फंसा देने की स्कीम भी पुलिस को बताई। इस हैरतअंगेज खुलासे से सभी हैरान हो गए कि एक महिला ही महिला की कातिल बनकर दूसरी महिला को फंसा देने की साजिश भी इस खतरनाक तरीके से रच सकती है।

शिक्षामित्र का शादीशुदा महिला से था संबंध तो पति ने दे दी मौत

शिक्षामित्र का शादीशुदा महिला से था संबंध तो पति ने दे दी मौत

वहीं मिर्जापुर में एक बड़ी घटना सामने आई है। जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के कुएं में मिली टीचर की लाश का सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हो गया है। इस हत्या के मामले में पुलिस ने दीपनगर तिराहे से दो आरोपितों को पकड़ लिया है। शिक्षामित्र का एक शादीशुदा महिला के साथ प्रेम प्रसंग चलता था, जोकि उसी स्कूल में मिडडे मील बनाती है। एक शादी समारोह से लौटते समय अपने मित्र के साथ पत्थर से सिर पर हमला कर हत्या कर दी थी। अब पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+