सात फेरों से पहले दुल्हन को पता चली दूल्हे की हकीकत, शादी से किया इनकार

औरेया। यूपी के औरेया में सोमवार सुबह फेरों से पहले एक दुल्हन से शादी से इनकार दिया। दरअसल, दुल्हन को दूल्हे के गूंगे होने की जानकारी हुई तो वह भड़क गई। उसने तुरंत शादी करने से मना करते हुए कहा कि मर जाउंगी, लेकिन इससे शादी नहीं करूंगी।

क्या है पूरा मामला

क्या है पूरा मामला

मामला औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जनेतपुर का है। रविवार को हमीरपुर से आई बारात का लड़की पक्ष ने धूमधाम से स्वागत किया। हिंदू रीति रिवाज के हिसाब से द्वार पूजा की गई, फिर स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन ने एक दूसरे को वरमाला भी पहनाई।

सात फेरों से पहले पता चली दूल्हे की सच्चाई

सात फेरों से पहले पता चली दूल्हे की सच्चाई

सभी रस्में होने क बाद सात फेरे होने बाकी थे। दूल्हा-दुल्हन मंडप में पहुंचे, जहां अचानक से दुल्हन के मामा वहां आए ​और उसे बताया कि दूल्हा बोल नहीं सकता, वह गूंगा है। लड़की की हकीकत पता चलते ही लड़की भड़क गई और शादी से साफ इनकार कर दिया। घरवालों ने उसे काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी बात पर अड़ी रही। वह बोली कि मर जाऊंगी, लेकिन इससे शादी नहीं करूंगी।

बिना दुल्हन वापस लौटी बारात

बिना दुल्हन वापस लौटी बारात

उधर, बाराती भी भड़क गए। इस बीच ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच की। आपसी समझौते के बाद दोनों परिवारों ने रिश्ता खत्म कर लिया। इसके बाद बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+