Auraiya: बड़ी बहन की ससुराल गई किशोरी के साथ दुष्कर्म और हत्या, नशे में धुत्त जीजा ने बनाया हवस का शिकार
अपनी बहन के बुरे वक्त में उसका दुःख बाटने गई किशोरी को उसके जीजा ने अपनी हवस का शिकार बना लिया। दरिंदे ने शारब के नशे में धुत्त होकर नाबालिग साली के साथ रेप कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

उत्तर प्रदेश के औरैया से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है, जिसमे शादी समारोह में शामिल होने बड़ी बहन की ससुराल गई किशोरी को जीजा ने हवस का शिकार बना लिया। यही नहीं, जीजा ने नाबालिग साली से दुष्कर्म करने के बाद उसे बेरहमी से मौत के घाट उतारा दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा तो वहीं मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी वहशी जीजा को गिरफ्तार भी कर लिया।

नशे में धुत्त जीजा ने नाबालिग साली के साथ किया दुष्कर्म
बता दें कि यूपी के औरैया जनपद में दिबियापुर थाना क्षेत्र में एक बड़ी जघन्य और घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। जहां एक किशोरी जो अपनी बहन की ससुराल में आई हुई थी, उसको उसी के बड़ी बहन के सुहाग यानी सगे जीजा ने अपनी हवस का शिकार बनाया। दुष्कर्म के बाद आरोपी जीजा ने निर्मम हत्या कर दी। वही इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया की आरोपी के बहन की कल शादी संपन्न हो जाने के बाद नशे में धुत होकर आरोपी ने किशोरी के साथ इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है।बड़ी बहन ने मायके में इस घटना की जानकारी दी तो वहां कोहराम मच गया।

बहन का दुख बाटने गई थी किशोरी, जीजा ने ले ली जान
पीड़ित पिता के अनुसार उसकी बड़ी बेटी की पुत्री की कुछ ही समय पहले मौत हो गई थी। जिसके बाद से वो काफी मायूस रहने लगी थी। जिसके चलते उसने अपनी नाबालिग बेटी को ससुराल में बहन का मन बहलाने और गम बाटने के लिए ससुराल भिजवा दिया था। लेकिन उसे क्या पता था कि दुख बाटने बड़ी बहन की ससुराल गई किशोरी खुद ही हैवान बने जीजा की दरिंदगी का शिकार हो जायेगी। मृतिका के पिता ने आरोपी जीजा को फांसी की सजा देने की मांग की है।
-
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत












Click it and Unblock the Notifications