Auraiya: 'कौन से सांप ने काटा'...डॉक्टर ने पूछा, बोरे में लेकर अस्पताल पहुंच गए परिजन
Auraiya: 'कौन से सांप ने काटा'...डॉक्टर ने पूछा, बोरे में लेकर अस्पताल पहुंच गए परिजन
Auraiya News: उत्तर प्रदेश के औरैया (Auraiya) जिले में एक महिला को सांप ने काट लिया। जिसके बाद परिजन महिला को आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंच गए। इस दौरान डॉक्टर ने महिला के परिजनों से पूछा लिया कि, 'कौन से सांप ने काटा है', तो महिला मरीज के परिजनों ने कुछ ऐसा किया कि अस्पताल में हड़कंप मच गया। दरअसल, महिला के परिजन सांप को बोरे में बंद करके अस्पताल ले आए।

घर के बाहर महिला को सांप ने डसा
वहीं, डॉक्टर साहब भी ये सब देखकर हैरान हो गए और उन्होंने सांप को वापस छोड़ कर आने के लिए कहा। हालांकि, इस दौरान सांप को देखने के लिए अस्पताल में अपने मरीजों को देखने पहुंचे तीमारदारों की भीड़ लग गई। यह मामला औरैया जिले के दिबियापुर इलाके के राणा नगर का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिंकी देवी नाम की महिला को घर के बाहर एक सांप ने डस लिया था।

डॉक्टर ने पूछा किस प्रजाति के सांप ने काटा है
जिसके बाद पिंकी देवी के परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। इस दौरान इलाज करने वाले डॉक्टर ने पिंकी के परिजनों से पूछा कि कौन से सांप ने काटा है तो परिजन सांप को बोरे में बंद करके अस्पताल ले आए। बोरे में सांप को फुंफकारते हुए देख सभी के होश फाख्ता हो गए। तो वहीं, इलाज करने वाले डॉक्टर समेत वहां मौजूद अन्य लोगों में हड़कंप मच गया।

सांप को देखकर मच गया हड़कंप
तो वहीं, इलाज करने वाले डॉक्टर समेत वहां मौजूद अन्य लोगों में हड़कंप मच गया। इस दौरान डॉक्टर ने तुरंत परिजनों को सांप अस्पताल से बाहर छोड़ने को कहा और महिला का इलाज शुरू किया। वहीं, दूसरी तरफ महिला मरीज पिंकी के परिजनों ने सांप को अस्पताल से कुछ दूर जंगल में छोड़ दिया। खबर के मुताबिक, महिला की तबीयत पहले से काफी सही है और वो इस वक्त अस्पातल में भर्ती है।

सोनभद्र में तीन लोगों को काटा था सांप ने
इससे पहले, 17 सितंबर को सोनभद्र में जहरीले सांप ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों काट लिया। जब वो सो रहे थे। इस घटना में मां-बेटी की मौत हो गई थी। जबकि बेटे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों ने सांप को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला था।












Click it and Unblock the Notifications