औरैया में एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कार ने 9 लोगों को कुचला, तीन लोगों की मौत, वाहन का कर रहे थे इंतजार
यूपी के औरैया जनपद में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। औरैया में तेज रफ्तार की एक कार ने नौ लोगों को कुचल दिया। कुचले जाने के चलते दो बालिकाओं समेत तीन की मौत हो गई, वहीं तीन लोग गंभीर रुप से घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है।
यह घटना औरैया जनपद के अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे की है। एक्सप्रेस वे पर माइल संख्या-137 के समीप रविवार दोपहर में लोग एक्सप्रेस वे के किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान तेज रफ्तार की एक कार वहां पहुंची और नौ लोगों को कुचलते हुए आगे बढ़ गई।

हादसे के बाद सभी घायलों को आसपास के स्थानीय लोगों ने अस्पताल भेजने के साथ ही पुलिस को सूचना दिया। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने 8 साल की आराध्या निवासी नगला पहाड़ी, 10 साल की गुनगुन और 40 वर्षीय रमन सिंह को मृत घोषित कर दिया।
इसके अलावा इस हादसे में घायल छह लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज किया जा रहा है। मरने वालों के पास से मिले कागजात के अधार पर पुलिस द्वारा उनके परिवार वालों को सूचना दिया गया।
मामले में सीओ बिधूना अशोक कुमार द्वारा बताया गया कि हादसे में दो बालिकाओं समेत तीन लोगों की मौत हुई है। वहीं गंभीर रुप से घायल अन्य लोगों को उपचार के लिए सैफई रेफर किया गया है। मृतकों के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।











Click it and Unblock the Notifications