MP vidhansabha chunav 2023: छत्तीसगढ़ सीमा पर अनूपपुर चेक पोस्ट में दो युवकों से लाखो का कैश बरामद
MP vidhansabha chunav 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा निर्वाचन की आचार संहिता लगते ही जांच पड़ताल तेज हो गई हैं। राज्य के सीमावर्ती इलाकों में कड़ी निगरानी रखी जा रही हैं। अनाधिकृत तौर कैश, शराब या चुनाव प्रभावित करने वाले साधनों को ले जाने वाले लोगों पर पुलिस की कड़ी नजर हैं।
इसी कड़ी में अनूपपुर और छत्तीसगढ़ की सीमा पर चेक पोस्ट में पुलिस, स्टेटिक सर्विलांस टीम के साथ 24 घंटे चेकिंग कर रहीं है। रात के वक्त वाहनों की चेकिंग के दौरान दो पहिया वाहन सवार दो युवकों से 4 लाख 35 हजार 400 रुपए जप्त हुए।
बीते तीन दिन में जिले में प्रभावी कार्रवाई हुई हैं। प्रशासन का कहना है कि चुनाव प्रभावित करने वाली कीसी भी गतिविधि को संचालित होने नहीं दिया जाएगा। पकडे गए युवकों से पुलिस ने पूछताछ की। बरामद कैश के संबंध में जानकारी माँगी गई हैं। संतोषजनक जबाव न मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सीएसपी रामनगर अरविंद जैन ने बताया कि वाहनों की चैकिंग के दौरान कई लोगों की धरपकड़ की गई हैं। इस दौरान दो पहिया वाहन से मप्र की सीमा से होकर छग के मरवाही से मनेन्द्रगढ़ जा रहें दो युवकों को रोककर जब उनसे पूछताछ की और तलाशी ली गई दीपक अयंगर पुत्र श्रीनिवास से 3 लाख 48 हजार 440 रुपया नगद और दुर्गेश कुमार केवट से 86960 रुपए बरामद हुए। जिसके संबंध में पूछतांछ करने पर संतुष्टिकारक जवाब नहीं मिला।
संवाद सूत्र- राजेश शुक्ला, अनूपपुर मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications