MP election result 2023: 'ऐसे कोई मारता है..’, BJP जिंदाबाद का नारा लगाया तो कांग्रेसी ने शख्स की कर दी कुटाई

MP election result 2023: मध्य प्रदेश में बीजेपी की जीत से सिर्फ भाजपाई ही जश्न में नहीं डूबे बल्कि ईवीएम में 'कमल' का बटन दबाने वाले भी खुश हैं। भगवामय इस प्रदेश में बीजेपी की जीत की अलग-अलग तस्वीरें और किस्से भी सामने आ रहे हैं।

कांग्रेस की इतनी करारी हार हुई कि उसके कुछ समर्थक अपना आपा खोते दिख रहे हैं। अनूपपुर में एक ऐसा ही मामला सामने आया, जिसमें एक किसान की एक शख्स ने इसलिए पिटाई कर दी, क्योकि वह 'भाजपा जिंदाबाद' के नारे लगा रहा था। आलम है कि पिटाई में किसान की हालत इतनी बिगड़ी कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

MP-election-result-2023-Congressman-beats-up

अनूपपुर से बीजेपी प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह चुनाव मैदान में थे। उनके जीतने की बात सुनकर मुन्ना यादव नाम का 60 साल का बुजुर्ग उछलने लगा। जोश इतना बढ़ा कि वह बीजेपी जिंदाबाद के जोर-जोर से नारे लगाने लगा। लेकिन वहां नजदीक में खड़े कांग्रेस समर्थक कार्यकर्ता रम्मू यादव के कानों को यह नारा नागवार गुजरा।

उसने डंडे से मुन्ना को ऐसे पीटा कि उसके सिर, हाथ-पैर में न सिर्फ गंभीर चोटें आई, बल्कि वह बेहोश होकर गिर पड़ा। ये तो गनीमत थी कि घटना स्थल के नजदीक खड़े लोगों ने मुन्ना को देख लिया और उसे फ़ौरन अस्पताल ले जाया गया।

मुन्ना ने बताया कि रम्मू डंडे से हमला करते कह रहा था कि ' अब और लगाएगा बीजेपी जिंदाबाद के नारे..पहले से मुंडा खराब है ऊपर से तू जले पर नमक छिड़क रहा है। पीड़ित बोला कि क्या किसी की जीत पर कोई इस तरह मारता हैं। फिलहाल इस मामले में अनूपपुर की कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया हैं।

किसान पर हमला करने वाला कांग्रेसी कार्यकर्ता गायब हो गया हैं। जिसकी तलाश की जा रही हैं। वहीं स्थानीय भाजपा नेताओं ने इस घटना की निंदा की है। उनका कहना है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं-नेताओं के ऐसे आचरण की वजह से उनकी पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ा। अभी भी इनको बुद्धि नहीं आई तो आने वाले वक्त में कांग्रेस का नामों निशान मिट जाएगा।
संवाद सूत्र- राजेश शुक्ला, अनूपपुर मध्य प्रदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+