MP assembly election 2023: भाकपा के भी प्रत्याशी चुनाव मैदान में, कोतमा विधानसभा में राधा देवी को टिकट
MP assembly election 2023: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अनूपपुर जिले की कोतमा विधानसभा (समान्यव) सीट के लिए उम्मीदवार राधा देवी को बनाने की घोषणा कर दी हैं। मध्य प्रदेश राज्य सचिव मंडल सदस्य कामरेड विजेंद्र सोनी के मुताबिक कोतमा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की उम्मीदवार राधा देवी होगी जो दलित समाज से हैं।
विजेंद्र सोनी ने बताया कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने सामान्य विधानसभा क्षेत्र से एक दलित महिला को उम्मीदवार बनाने के पीछे अपने वैचारिक प्रतिबद्धता को स्पष्ट किया हैं, जब देश की आधी आबादी महिलाओं की है लेकिन उनका प्रतिनिधित्व देने से दोनों बड़ी राजनीतिक पार्टियां इनकार कर रही हैं।

विरोधियों पर निशाना साधते हुए सोनी बोले कि दलित आदिवासी और महिलाओं के समर्थन में गाल बजाने का काम कर रही है, इसके उलट भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने धरातल में जाकर दलित आदिवासी समाज को आगे बढ़ाने और महिलाओं को नेतृत्व देने के उद्देश्य से कोतमा विधानसभा के सामान्य सीट पर दलित आदिवासी महिला को उम्मीदवार बनाया हैं। पार्टी ने कोतमा विधानसभा के लिए चुनाव संचालन समिति का गठन भी करते हुए कोतमा विधानसभा के वरिष्ठ मजदूर नेता कामरेड विजय सिंह बघेल को प्रभारी निर्वाचित किया है। जो शीघ्र ही कोतमा विधानसभा में चुनाव की रणनीति बनाएंगे।
राज्य केंद्र की ओर से कामरेड हरिद्वार सिंह सहायक सचिव भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मध्य प्रदेश और पार्टी मध्य प्रदेश सचिव मंडल सदस्य कामरेड विजेंद्र सोनी की देखरेख में चुनाव कार्रवाई संचालित की जाएगी। पार्टी ने मतदाताओं से अपील की है कि भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के जन विरोधी नीतियों के खिलाफ तीसरे विकल्प के रूप में कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार को मौका दें।
संवाद सूत्र- राजेश शुक्ला, अनूपपुर मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications