Jharkhand के मां-बेटे एमपी के अनूपपुर को समझ लिया था ठगी का अड्डा, ब्लू लिंक भेजकर Online Cheating
fraud online cheating: मध्य प्रदेश के अनूपपुर में ऑनलाइन द्वारा ठगी कर लोगो के खातों से राशि उड़ा लेते हैं, वहीं अब ठगी के नये-नये तरीकों से लोगो को ठग रहें हैं। ठगबाज प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहें छात्रों को निशाना बना रहे हैं।
स्टडी मटेरियल ऑनलाइन मांगने पर ब्लू लिंक के माध्यम से ये लोग स्टूडेंट्स को फंसाते हैं। मोबाइल नंबर पर भेजी गई ब्लू लिंक पर जैसे ही ₹5 का भुगतान किया गया, वैसे ही पीड़ित के मोबाइल बैंकिंग से जुड़े बैंकखाता से ₹99600 ऑनलाइन ट्रांसफर हो गए।
पीड़ित को खाते से रुपये कटने का जिअसे ही मैसेज आया तो उसे ठगी का पता चला। पीड़ित की शिकायत पर रामनगर पुलिस ने झारखंड से आरोपित मॉ-बेटा को गिरफ्तार कर धोखाधड़ी और ठगी के रुपए बरामद किए। आरोपियों से अन्य मामलों में भी पूछताछ की जा रही हैं।

राजनगर थाना प्रभारी अरविंद जैन ने बताया कि ऑनलाइन ठगी से पीड़ित धर्मेंद्र कुमार सिंह 13 मार्च 2023 को थाने में शिकायत में बताया था कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था 18 जनवरी 2023 को कृष्णा पब्लिकेशन के अधिकारिक वेबसाइट से नंबर लेकर सीआईएसएफ की परीक्षा की तैयारी से संबंधित संबंधी पुस्तक को ऑनलाइन मंगवाया था, जिसका ₹190 का ऑनलाइन भुगतान करने पर ऑर्डर कंफर्म हो गया।
किताब की डिलीवरी की तारीख 25 जनवरी 2023 की थी। 24 जनवरी 2023 को पीड़ित के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया और उसने बताया कि कूरियर ट्रैकिंग डिपार्टमेंट से बोला रहा हूं, आपकी पुस्तक की डिलीवरी के लिए ₹5 का भुगतान भेजी गई ब्लू लिंक के माध्यम करें, पीड़ित द्वारा मोबाइल नंबर पर भेजी गई ब्लू लिंक पर जैसे ही ₹5 का भुगतान किया, खाते से रकम गायब हो गई।
विवेचना में आरोपित द्वारा प्रयुक्त मोबाइल नंबर और ऑनलाइन बैंकिंग से ठगी में प्रयुक्त खातों की जानकारी के आधार पर आलोक कुमार साहू और पूनम देवी को झारखंड से गिरफ्तार किया गया। एसपी जितेन सिंह पवार ने नागरिकों को एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि किसी भी अनजान मोबाइल नंबर से भेजे गए लिंक पर ऑनलाइन बैंकिंग भुगतान न करें एवं OTP शेयर करने से बचें।
संवाद सूत्र- राजेश शुक्ला, अनूपपुर मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications