Amarkantak पहुंचा भारत दर्शन करने बिहारी युवक, रास्ते में लिफ्ट लेकर कर रहा यात्रा, पिता करते है पंडिताई
Amarkantak: लिफ्ट मांग कर भारत दर्शन यात्रा पर निकले बिहार के सीतामढ़ी निवासी युवक सच्चिदानंद मिश्रा छत्ती सगढ़ के अंबिकापुर शहर से होते हुए मध्यहप्रदेश के अनूपपुर जिले की पवित्र नगरी अमरकंटक पहुंचा।
जहां आगे की यात्रा से पहले मॉ नर्मदा के दर्शन कर देश में अमन चैन और सुख समृद्वि की कामना कर नए शहर की ओर निकल पड़े हैं। इस युवक के जूनून को देखकर हर कोई हतप्रभ हैं।

सच्चिदानंद मिश्रा ने बताया कि वे 13 दिसंबर को बिहार के सीतामढ़ी से भारत दर्शन यात्रा पर निकले हैं। झारखंड के धनबाद रायडीह, अंबिकापुर, बैकुंठपुर और अनूपपुर से होते हुए अमरकंटक पहुंचे हैं। यहां से डिंडौरी होते हुए जबलपुर, ग्वालियर से उज्जैन के बाद गुजरात और महाराष्ट्र जाने का कार्यक्रम है।
सच्चिदानंद मिश्रा बीकॉम तक की शिक्षा ली है, पिता मनोज मिश्रा पुरोहित्ताई करते हैं। वह जॉब करते थे, लेकिन उन्हें भारत भ्रमण यात्रा का मन आया और वे यात्रा के लिए निकल पड़े। यह यात्रा वे जन सहयोग से कर रहे हैं। जिसके लिए सड़क पर वाहनों से लिफ्ट लेकर आगे बढ़ते हैं। उनके यात्रा का उद्देश्य सद्भावना, भाईचारा, अमन, चैन वा शांति का संदेश जगह-जगह देते हैं। सच्चिदानंद को अमरकंटक की प्राकृतिक सौदर्यता बहुत ही मनमोहक लगी। इसके पहले वह केदारनाथ, अमरनाथ की यात्रा कर चुके हैं।
संवाद सूत्र- राजेश शुक्ला, अनूपपुर मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications