Anuppur News: ऑटो वालों से पिटने वाली पूर्व एमएलए शबनम मौसी चुनाव में भी रखे थी पिस्टल, पुलिस ने दर्ज किया केस
Anuppur News: मध्य प्रदेश के अनूपपुर में बीते दिनों पूर्व विधायक शबनम मौसी का ऑटो चालकों से हुआ विवाद निपटा भी नहीं था कि अब आचार संहिता उल्लंघन के रूप में नई मुसीबत खड़ी हो गई हैं। आरोप है कि शबनम मौसी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल थाने में जमा नहीं की। जबकि इस संबंध में कई नोटिस दिए जा चुके थे।
शबनम मौसी वही है, जो किन्नर वर्ग में देश की पहली विधायक निर्वाचित हुई थी। तेज-तर्रार शबनम मौसी का विवादों से भी गहरा नाता रहा हैं। बीते दिनों ऑटो वालों से भिड़ गई थी। कही ले जाने से मना करने पर ऑटो वाले को पीटा, तो दूसरे ऑटो वालों ने एकजुट होकर किन्नर गुट की जमकर खबर ली। जिसमें शबनम मौसी की भी धुनाई हुई।

अब आचार संहिता उल्लंघन मामले में शबनम के खिलाफ पुलिस ने धारा 188 एवं 29,30 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आचार संहिता लागू होने के बाद जिले के शास्त्रधारियों को अपने-अपने शस्त्र जमा करने के लिए नोटिस जारी किया था। इसके बाद सभी शास्त्रधारियों ने अपने-अपने शस्त्र नजदीकी थानों में जमा कर दिए थे। लेकिन शबनम मौसी ने कानून का पालन नहीं किया।
पूर्व विधायक सोहागपुर (शहडोल) क्षेत्र शबनम मौसी के पास पिस्टल व एक 12 बोर दो नली बन्दूक है। शबनम मौसी ने पिस्टल को छोंड़ कर अन्य बन्दूकों को जमा करा दिया था, जिस पर पुलिस ने पिस्टल जमा करने का लिए नोटिस कई बार दिया था। इसके बाद भी शबनम मौसी ने शस्त्र जमा नहीं कराया। जिसके बाद लाइसेंस निलंबित कर दिया गया था। शबनम ने ऐसा क्यों किया? अभी उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
संवाद सूत्र- राजेश शुक्ला, अनूपपुर मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications