Anuppur News: दहेज लोभी पति ने पत्नी को गर्म तेल से जलाया, चप्पलों से पीटते हुए घर से निकाला

Anuppur news : एक पति का खौफनाक कहर पत्नी पर इस कदर बरपा कि वह मरते-मरते बची, इतना ही नहीं, ससुराल वालों ने दहेज में बाइक नहीं देने पर महिला को घर से बाहर निकाल दिया है। इस पूरे मामले की महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही हैं।

Anuppur Kotma Police Station

अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र की पीड़ित महिला ने बताया कि उसके ससुराल वालों ने दहेज में मोटरसाइकिल नहीं देने पर घर से बाहर निकाल दिया। पति ने महिला का गर्म तेल में हाथ डाल दिया।

इससे उसके बाएं हाथ की 2 उंगलियां जल गई। पति और सास ने ससुराल से मोटरसाइकिल नहीं लाने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कर आगे की कारवाही कर रही हैं। सकीना बेगम ने जानकारी दी कि 21 जुलाई 2022 को मोहम्मद आशिफ राइन विवाह हुआ था। 21 जुलाई को ससुराल पेंड्रा चली गई थी। 22 जुलाई की देर रात पति ने विवाह में मोटरसाइकिल नहीं मिलने पर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। 23 जुलाई को पीड़िता जब अपने मायके आई तो उसने प्रताड़ना के बारे में घर में किसी को नहीं बताया। 27 जुलाई को जब पीड़िता वापस अपने ससुराल गई तो उसके सास और पति ने मोटरसाइकिल नहीं मिलने पर अभद्रता करते हुए उसके साथ चप्पलों से मारपीट करते हुए गाली-गलौज की।

डर की वजह से पीड़िता ने परिजनों को इसके बारे में नहीं बताया। पति ने महिला का मोबाइल भी छुड़ा लिया था। 13 अक्टूबर को पति ने पीड़िता से तेल गर्म कर मालिश करने को बोला। तेल गर्म कर पति के मालिश के गई तो। महिला ने कहा कि तेल ज्यादा गर्म है, ठंडा होने पर मालिश कर दूंगी। पति ने गर्म तेल में महिला का हाथ डाल दिया। उसकी 2 गुलियां जल गई।

22 अक्टूबर को पीड़िता की बड़ी बहन ने पीड़िता को लेने के लिए ससुराल पेंड्रा गई थी। पति और सास के द्वारा पीड़ित को अभद्रता पूर्ण व्यवहार किया गया। उसकी बड़ी बहन ने समझाने की कोशिश की। पति और सास ने महिला को कहा कि दोबारा मोटरसाइकिल लेकर नहीं आई तो जान से खत्म कर देंगे। इसके बाद पीड़िता एवं उसकी बहन शाम को कोतमा वापस आ गए। पीड़िता ने इसकी शिकायत कोतमा थाने में की है। सास और पति पर कार्रवाई की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+