Anuppur News : खाद्य मंत्री बिसाहूलाल ने BJP परिषद को बताया भ्रष्टाचारी, 13 करोड़ के घोटाला का आरोप
Anuppur News : अनूपपुर जिले के नगर पालिका परिषद बिजुरी का शपथ ग्रहण समारोह किया गया। इसमें मध्य प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के मंत्री बिसाहू लाल सिंह ने अपनी ही पार्टी के पूर्व परिषद में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। उन्होंने नगर पालिका परिषद बिजुरी के अकाउंट से 13 करोड़ रुपए का घोटाले का आरोप मंच से लगा दिया। बिसाहूलाल ने कहा कि अध्यक्ष एवं नगर पालिका परिषद सीएमओ दोनों से जानकारी लेने पर एक दूसरे पर आरोप लगाते थे। दोनों नगर पालिका परिषद के पैसे निकालकर खा जाते थे। मंत्री ने बीजेपी के ही पूर्व अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए और उन पर कार्रवाई की बात कही। बिसाहू लाल ने कहा यह नटवरलाल की तरह पैसा निकाल कर खा जाते थे।

कार्यक्रम में बिसाहूलाल के साथ पूर्व विधायक दिलीप जैसवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल गुप्ता सहित दो दर्जन से ज्यादा वरिष्ठ बीजेपी नेता मौजूद रहे। बिसाहूलाल ने कार्यक्रम के मंच से कहा कि 13 करोड़ का घोटाला पूर्व परिषद ने किया है, कितना और किस-किसने किया है, उन सब का काला चिट्ठा मेरे पास है। आपको ज्ञात हो की हाल ही में नगरी निकाय चुनाव संपन्न हुए हैं वर्तमान में बीजेपी की बिजुरी नगर पालिका परिषद में बैठ रही है। इसके पूर्व परिषद भी भाजपा के सिंबल से चुनाव लड़ने वाले पुरुषोत्तम सिंह पूर्व नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष रहे थे। जिन पर लंबे समय से भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे थे।
भ्रष्टाचार उजागर होने के बाद अनूपपुर पुलिस अधीक्षक के द्वारा टीम गठित कर जांच करवाई गई थी। इसमें 13 करोड़ के घोटाले का मामला लंबित है। जिसको लेकर खाद्य नागरिक एवं आपूर्ति मंत्री ने नई परिषद के शपथ ग्रहण समारोह में कहा कि दुख इस बात का है कि घोटाला हुआ, उस पर जांच हुई, मामला पंजीबद्ध हुआ पर कार्रवाई नहीं हुई। बिसाहूलाल सिंह के साथ-साथ भाजपा के नोता व कोतमा के पूर्व विधायक दिलीप जायसवाल ने भी मंच से अपनी ही पार्टी की परिषद पर घोटाले के आरोप लगाए।












Click it and Unblock the Notifications