Anuppur news: ग्राम पंचायतो में उपचुनाव प्रक्रिया 15 दिसंबर से, अनूपपुर में 21 ग्राम पंचायतों में इलेक्शन

Anuppur news: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद अब ग्राम पंचायतो के रिक्ता पड़े पंचों की निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई हैं। अनूपपुर जिले की 4 जनपंद पंचायतों के 21 ग्राम पंचयतों में रिक्ता पड़े 22 पंचों के लिए चुनाव प्रक्रिया शुक्रवार से नामांकन भरने के साथ प्रारंभ होगी। वहीं 5 जनवरी को मतदान होगा।

उपजिला निर्वाचन अधिकारी दिलीप पाण्डेय ने बताया कि अनूपपुर जिले के चार जनपंद पंचायतों के 21 ग्राम पंचयतों में रिक्तध पड़े 22 पंचों के लिए उपचुनाव होना है। शुक्रवार से अभ्यर्थी नामांकन भरेंगे।

नाम निर्देशन पत्र प्राप्तक करने की अंतिम तिथी 22 दिसंबर, 23 दिसंबर को संवीक्षा, नाम वापस लेने एवं चुनाव चिन्हक आवंटन 26 दिसंबर एवं मतदान 5 जनवरी को दोपहर 3 बजे तक इसके बाद मतगणना होगी। जिले के जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ 11 पंचायतों में 12 पंचों के लिये नामांकन भरे जायेंगे।

Anuppur-news-Gram-Panchayats-election-process

जिसमें ग्राम पंचायत मिट्ठूमहुआ, उफरीकला, लालपुर पूर्व, बहापुर, थर्ड पत्थर, खेत गांव, कोहका, देवरा, बेदी, बीजापुरी नंबर दो में एक-एक एवं ग्राम पंचायत गिरवी 2 के दो वार्डो में पंच का नर्वाचन होगा। जनपद पंचायत अनूपपुर की 5 ग्राम पंचायत में ग्राम पंचायत चुकान, सेमरा छिल्का पयारी नंबर-1 चोड़ी। जनपद पंचायत जैतहरी की 3 ग्राम पंचायत में निगौरा मुंडा, जरियारी एवं जनपद पंचायत कोतमा की ग्राम पंचायतों में विचारपुर बैहाटोला में एक-एक पंच के लिए चुनाव की प्रक्रिया होगी।
संवाद सूत्र- राजेश शुक्ला, अनूपपुर मध्य प्रदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+