Anuppur News: कोतमा में पान मसाला, शक्कर-तेल कारोबारी की एजेंसी में GST की टीम का छापा, टैक्स चोरी का अंदेशा
Anuppur News: मध्य प्रदेश में कारोबारी टैक्स चोरों पर नकेल कसने जीएसटी विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा हैं। अनूपपुर जिले के कोतमा में एक एजसी पर टीम ने धावा बोला। जहां संबंधित फर्म एक कारोबार से जुड़े दस्तावेजों की गहराई से पड़ताल की जा रही हैं।
आग की तरह फैली इस छापे की खबर से आसपास के अन्य कारोबारियों में भी हड़कंप मच गया हैं। बताया गया कि यह एक्शन जीएसटी के जॉइंट कमिश्नर जीएस कंवर के निर्देशन में असिस्टेंट कमिश्नर रविन्द्र कुमार सनोडीया के नेतृत्व में हुआ।

फिलहाल अधिकारिक तौर पर इस छापे से संबंधित हुई कार्रवाई सामने नहीं आई हैं। अधिकारी जांच पूरी होने तक कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं। लेकिन सूत्रों की मानें तो जिस राजानी एजेंसी में स्टेट जीएसटी विभाग की 8 सदस्यीय टीम ने दबिश दी, उसके खिलाफ विभाग को कई तरह की अनियमितताओं की शिकायतें मिली थी।
परीक्षण के बाद इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। एजेंसी द्वारा कारोबार से संबंधित खरीदी-बिक्री के दस्तावेजों की जांच की गई हैं। कंप्यूटर का रिकॉर्ड भी खंगाला गया हैं। जिसमें टैक्स चोरी की भी संभावना व्यक्त की जा रही हैं। यह आंकड़ा कितना हैं, जांच पूरी होने के बाद ही खुलासा होगा। एजेंसी से दस्तावेज जांच के जब्त होने की भी खबर हैं।
संवाद सूत्र- राजेश शुक्ला, अनूपपुर मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications