पति बनाता था अप्राकृतिक संबंध, जेठ करता था...महिला ने बयां की आपबीती

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में एक विवाहिता ने अपने पति और जेठ पर गंभीर आरोप लगाए है। महिला का आरोप है कि दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांग पूरी नहीं करने पर उसके जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म किया। यहीं नहीं महिला का आरोप है कि उसके पति भी उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता था। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति समेत 8 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है मामला

क्या है मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला अमरोहा जिले के डिडौली कोतवाली क्षेत्र का है। गांव निवासी विवाहिता की शादी 18 जून 2018 को मुस्लिम रीति रिवाज से अमरोहा देहात थाना क्षेत्र निवासी युवक संग हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले कम दहेज का ताना देकर उसे प्रताड़ित करने लगे। पांच लाख रुपये नकद और कार की मांग की गई। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी जाने लगी।

अप्राकृतिक संबंध बनाता था पति

अप्राकृतिक संबंध बनाता था पति

पीड़ित महिला का आरोप है कि उसका पति उसके साथ जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाता था। विरोध करने पर मारपीट करता था। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन सितंबर की रात दो बजे पति ने अपने बड़े भाई के कमरे में उसे बंद कर दिया। इस दौरान जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

जांच में जुटी पुलिस

जांच में जुटी पुलिस

पीड़िता के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। साथ ही ससुराल वालों ने उसे बंधक बनाकर रखा। किसी तरह वह मायके पहुंची, परिजनों को आपबीती सुनाई। कोतवाली पहुंची पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति समेत आठ लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+