UP News: रोज फोन कर परेशान करता था मनचला, लड़की ने मिलने बुलाया, फिर किया कुछ ऐसा, जिंदगी भर याद रखेगा
UP News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद में एक मनचले द्वारा किशोरी को लगातार फोन करके परेशान किया जाता था। मनचले से अपना पीछा छुड़ाने और उसको सबक सिखाने के लिए युवती ने ऐसा कदम उठाया जिसे सुनकर लोग हैरान हैं।
मनचले युवक को उसने मिलने के लिए बुलाया उसके बाद उसके साथ कुछ ऐसा किया जिसे वह जिंदगी भर नहीं भूल पाएगा और अब भविष्य में कभी वह किसी लड़की को परेशान नहीं करेगा। इस मामले में किशोरी के भाई द्वारा तहरीर दी गई है और पुलिस जांच कर रही है।

दरअसल, अमरोहा जनपद के मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती को एक मनचला युवक रोज रात में फोन कर परेशान करता और अश्लील बात करता था। युवती ने उसे कई बार मना किया लेकिन वह नहीं माना।
ऐसे में मनचले की हरकत से परेशान युवती उसे सबक सिखाने की ठान ली। रविवार रात में मनचले ने उसे फोन किया तो युवती ने उसे मिलने के लिए बुला लिया। युवती द्वारा बुलाए जाने के बाद मनचला उससे मिलने के लिए उसके घर पहुंच गया।
यह पूरी बात ही युवती ने अपने परिजनों को बताई। उसके बाद जैसे ही मनचला युवक वहां पहुंचा युवती के परिजनों ने उसे पड़कर पीटना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है की मनचले की पिटाई करने के बाद उसके परिजनों को फोन करके उसे समझाने के लिए बुलाया गया।
जानकारी मिलने के बाद युवक के पिता और उसके चाचा वहां पहुंचे तो वह लोग युवती के परिजनों की शिकायत को अनसुना कर दिए और उनसे उलझ गए। इसके बाद युवती के घर वालों ने मनचले के चाचा और उसके पिता की भी पिटाई कर दी।
पिटाई करने के बाद युवती के परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया उसके बाद युवती के भाई द्वारा पुलिस से शिकायत की गई। बताया जा रहा है कि इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर पूरी जांच पड़ताल में जुटी है।












Click it and Unblock the Notifications