Love Jihad: पहले मदरसे में बंधक बनाया फिर कई लोगों को बेचा, सालों तक बार-बार किया गया रेप
प्रदेश में एक के बाद एक लव जिहाद के संगीन मामले सामने आ रहे हैं। अमरोहा से सामने आए इस मामले में आरोपी ने गाजीपुर की हिन्दू युवती को हिन्दू नाम बताकर अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर जबरन धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कर लिया। यहीं नहीं, बल्कि युवती को अलग-अलग लोगों को बेचा भी गया और इन सभी ने पीड़िता का बार-बार बलात्कार किया। डरी सहमी युवती जैसे-तैसे हिन्दू संगठनों से संपर्क कर पुलिस के पास पहुंची और अब शिकायत दर्ज करवाई है।
धर्म छुपाकर की दोस्ती
दरअसल, इस पूरे प्रकरण की शुरुवात होती है आज से लगभग 10 साल पहले जब युवती गाजीपुर में अपने परिवार संग रहती थी। तब उसके नंबर से एक रॉंग नंबर पर कॉल लग गई थी। वो नंबर गजरौला के कसेरूवा गांव निवासी मुजम्मिल का था। लेकिन उसने अपना धर्म छुपाकर युवती को अपना नाम 'बब्बू' बताया। इसके बाद दोनों में धीरे-धीरे बातचीत शुरू हो गई।

भरोसा कर 2014 में मुजम्मिल के पास चली गई युवती
पीड़िता ने जानकारी देते हुए बताया कि वो बब्बू को हिंदू मानकर उससे बातचीत करती रही। करीब 6 महीने दोनों के बीच बातचीत चलती रही। इसके बाद बब्बू ने युवती को प्रपोज कर दिया और अमरोहा आने को कहा। चूंकि युवती उसपर भरोसा करने लगी थी इसलिए वो अपना घर छोड़कर बिना किसी को कुछ बताए 2014 में मुजम्मिल के पास अमरोहा चली गई।
4 साल मदरसे में बंधक बनाकर किया रेप
युवती के अनुसार उसके अमरोहा पहुँचने के बाद आरोपी ने अपना असली रंग दिखाना शुरू किया। यहां कुछ दिन दोनों लिवइन में रहे, उसके बाद उसने जबरन युवती का धर्म परिवर्तन कराकर उससे निकाह कर लिया। वहीं निकाह के बाद युवती को अपने घर ले जाने की जगह आरोपी उसे गांव के ही एक मदरसे में ले गया। जहां अगले 4 साल तक उसने युवती को मदरसे में ही बंधक बनाकर रखा और रेप करता रहा। युवती ने जब भी उसका विरोध किया तो उसने बुरी तरह मारपीट की और उसके साथ जबरन संबंध बनाए।

तीन लोगों के साथ युवती का सौदा, सबने बारी-बारी से किया रेप
युवती ने बताया कि इस दौरान उसने तीन बेटियों को जन्म दिया। लेकिन इसके बाद उसके इरादे और भी ज्यादा क्रूर होते गए। इसके बाद आरोपी मुजम्मिल ने युवती को मदरसे में आने वाले अजहरुद्दी को बेच दिया। अजहरुद्दी उसे अपने एक रिश्तेदार के घर लेकर गया और रेप किया। इसके बाद अजहरुद्दी ने युवती का सौदा रिजवान से कर दिया। रिजवान भी उसे एक रिश्तेदार के घर ले गया और वहां भी उसके साथ रेप किया गया। आरोपी यहां भी नहीं रुके और रिजवान ने उसका सौदा आगे एक निसार नाम के युवक से कर दिया। निसार ने भी उसके साथ दरिंदगी की और और विरोध करने पर मारपीट की।
पुलिस के पास जाने पर श्रद्धा से बुरा हाल करने की धमकी
युवती ने बताया कि इस दौरान वो कई बार थाने गई लेकिन पुलिस ने उसकी एक भी नहीं सुनी। उल्टा पुलिस के पास जाने की खबर निसार को मिल गई तो उसने बुरी तरह से युवती को पीटा। साथ ही दिल्ली वाली श्रद्धा से ज्यादा बुरी हालत करने की धमकी दी। उसने कहा कि श्रद्धा के 35 टुकड़े हुए थे, मैं तुम्हारे 70 टुकड़े कर दूंगा और किसी को पता भी नहीं चलेगा।

फिर करने वाले थे युवती का सौदा, पहुंची बजरंग दल के पास
पीड़िता के मुताबिक वो इन दरिंदों के चंगुल से बचने के लिए हिंदू संगठन बजरंग दल के पास पहुंची। उसने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को अपनी व्यथा बताई। जिसके बाद वे लोग युवती को थाने ले गए।
पीड़िता ने यह भी बताया कि इन लोगों का पूरा गैंग है जो हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाता है और उनका जबरन धर्म परिवर्तन कर उनके साथ बलात्कार करता है। ऐसे लोगों को पकड़ा नहीं गया तो पता नहीं और कितनी लड़कियों को ये लोग अपना शिकार बना लेंगे।
चारों पर FIR दर्ज, तलाश शुरू
मुकदमा दर्ज, जल्द होगी गिरफ्तारी
वहीं इस मामले में सीओ अरुण कुमार का कहना है कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुख्य आरोपी मुजम्मिल, रिजवान, अजहरुद्दीन और निसार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications