Amroha: मतपेटी लेकर जा रही सेक्टर मजिस्ट्रेट की बोलेरो ने 5 को रौंदा, 2 बच्चियों समेत 4 की दर्दनाक मौत

आज हुए मतदान के बाद मतपेटी लेकर जा रही सेक्टर मजिस्ट्रेट लिखी बोलेरो गाड़ी ने बाइक सवार 5 को रौंद दिया। इस हादसे में 2 मासूम बच्चियों समेत 4 की मौके पर ही मौत गई, जबकि एक 4 महीने का मासूम घायल हो गया।

Amroha Sector Magistrates Bolero carrying ballot box ran over bike death of 4 including 2 girls

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है, जिसमे आज हुए मतदान के बाद मतपेटी लेकर जा रही सेक्टर मजिस्ट्रेट की बोलेरो और एक बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इस भयानक टक्कर में बाइक सवार महिला, युवक और 2 मासूम बच्चियों समेत 4 की मौत हो गई है। जबकि एक मासूम बच्चा घायल हो गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने सरकारी एम्बुलेंस की मदद से मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए तथा घायल मासूम को सीएचसी में इलाज के लिए भेजा।

Amroha Sector Magistrates Bolero carrying ballot box ran over bike death of 4 including 2 girls

मजिस्ट्रेट की गाडी ने बाइक को उड़ाया, 4 की मौत
बता दें कि अमरोहा के जनपद थाना सैदनगली क्षेत्र में उझारी कस्बे के नजदीक यह भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसा गुरुवार की देर शाम सेक्टर मजिस्ट्रेट लिखी गाड़ी से हुआ है। बाइक पर तीन बच्चों समेत महिला और एक युवक सवार थे। बाइक और कार की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में बाइक पर सवार युवक महिला एवं दो मासूम बच्चियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर एसडीएम अशोक कुमार शर्मा सीएचसी पहुंचे।

Amroha Sector Magistrates Bolero carrying ballot box ran over bike death of 4 including 2 girls

Recommended Video

    ब्रेकिंग : अमरोहा में सड़क हादसे में दंपति समेत चार की मौत,परिवार में मचा कोहराम

    पुलिस शवो की शिनाख्त कराने में जुटी
    शवों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। सरकारी एंबुलेंस की मदद से मृतकों के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखवाया गया है। वहीं पुलिस शवो की शिनाख्त कराने में जुटी हुई है। फिलहाल पुलिस शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुटी है। वहीं हादसे में घायल 4 महीने के मासूम को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+