Amroha News: होटल में कड़ाही पनीर खा रहे थे PCS अधिकारी, अचानक ग्रेवी में निकली हड्डी, हो गई कार्रवाई

UP Amroha News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद में एक होटल से ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। होटल में कढ़ाई पनीर खाते समय उसके ग्रेवी में हड्डी निकल गई। हड्डी निकलने के बाद खाने वाले शख्स का माथा ठनक गया।

उन्होंने होटल वालों से शिकायत की तो उनकी बात को अनसुना कर दिया गया। उसके बाद उन्होंने बताया कि वह पीसीएस अफसर हैं तो होटल कर्मियों के होश उड़ गए। इस मामले में उन्होंने तत्काल प्रशासन से शिकायत की। शिकायत के बाद खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सैंपल लेकर होटल सील कर दी।

amroha-news-pcs-officer-was-eating-kadai-paneer-in-the-hotel-suddenly-a-bone-came-out-in-the-gravy

उत्तराखंड से दिल्ली जा रहे थे सीनियर पीसीएस अफसर: बताया जा रहा है कि सीनियर पीसीएस अधिकारी श्रीश कुमार उत्तराखंड से दिल्ली जा रहे थे। दिल्ली से फ्लाइट पड़कर उनको 2 जून को उड़ीसा जाना था।

जाते समय दिल्ली लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित एक होटल पर हुए खाना खाने के लिए रुके। इस दौरान उन्होंने मीनू कार्ड देख कर पनीर खाने के लिए आर्डर दिया। बताया जा रहा है कि वह पनीर खा रहे थे, इसी दौरान पनीर की ग्रेवी में हड्डी निकल गई।

पनीर की ग्रेवी से हड्डी निकलने के बाद उन्होंने नाराजगी जताई और होटल कर्मियों से इसकी शिकायत की। पीसीएस अधिकारी के शिकायत के बाद होटल कर्मियों ने मामले को रफा-दफा करना चाहा।

उसके बाद तत्काल उन्होंने इसकी शिकायत प्रशासन का अधिकारियों से की। सूचना मिलने के बाद एसडीएम तत्काल मौके पर पहुंचीं। उनके अलावा खाद्य विभाग की टीम भी पहुंची। अधिकारियों के पहुंचने के बाद वहां हड़कंप मच गया।

खाद विभाग के अधिकारियों ने खाने का सैंपल लिया और होटल को सीज कर दिया। वही इस मामले में शिकायत करने के बाद पीसीएस अधिकारी अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान कर गए। मामले की जानकारी मिलने के बाद हाईवे किनारे होटल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+