Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Amroha: पांच वर्षीय बच्चे का मस्जिद के गुम्बद में मिला शव, मांगी थी 30 लाख रुपए की फिरौती

Amroha News, अमरोहा। खबर उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से है, यहां एक पांच वर्षीय बच्चे की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। मासूम का शव मस्जिद के गुम्बद से बरामद हुआ है। बता दें कि मासूम के मुंह पर टेप चिपका हुई थी। वहीं, शव मिलने की सूचना पर नौगावां सादत थाने की पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है। फॉरेंसिक विभाग ने घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्यों को अपने कब्जे में लिया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, शव मिलने की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

Amroha News: kidnappers killed the five-year-old child and threw the body in the mosque

ये वारदात नौगावां सादात थाना के बीलना गांव की है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, गांव निवासी किराना व्यापारी के पांच वर्षीय बेटे का मंगलवार की देर शाम अपहरण कर लिया गया था। आरोपियों ने लेटर लिखकर तीस लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। वहीं, पूरे रुपयों की व्यवस्था ना होने पर 20 लाख नकद और दस लाख के जेवरात मांगे थे। साथ ही पुलिस या अन्य परिजनों को जानकारी देने पर मासूम की हत्या करने की धमकी दी थी।

वहीं, पांच वर्षीय मासूम की अपहरण की सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। रात भर पुलिस मासूम बच्चे को तलाश करती रही, लेकिन अपहरणकर्ताओं और बच्चे का कुछ पता नहीं चल सका। बुधवार की सुबह एसपी सुनीति और सीओ सिटी विजय कुमार राना भी बच्चे के घर मुआयना करने पहुंचे। इसी बीच सूचना बच्चे का शव एक मस्जिद के गुम्बद से बरामद होने की सूचना मिल गई। शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया है।

वहीं, दूसरी तरफ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस अभी मामले की जांच-पड़ताल कर कार्रवाई की जाने की बात कर रही है। पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी। पुलिस अधिकारियों को दावा है कि घटना का शीघ्र खुलासा कर दिया जाएगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+