गले में सोने की चेन याद आने पर 5 घंटे बाद खोला मोर्चरी का फ्रीजर तो चल रही थी 'लाश' की सांसें...

Amritsar News, अमृतसर। पंजाब के कपूरथला से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 65 साल की महिला करीब पांच घंटे बाद जिंदा हो गई। महिला ने पानी पिया और फिर अपने घर गई। उसके बाद जो हुआ, उसे जानकर हर कोई हैरान है। बता दें कि एक दिन बाद महिला की फिर मौत हो गई और परिवार ने अंतिम संस्कार कर दिया।

woman alive after five hours

मीडिया खबरों के अनुसार, मामला पंजाब के कपूरथला के काला संघिया गांव का है। पुलिस चौकी काला संघिया के इंचार्ज एएसआइ ठाकुर सिंह और बाबा नंद चंद मृतक देह संभाल घर के सेवादार गुरदीप सिंह ने बताया कि 14 मई दिन मंगलवार को गांव जल्लोवाल निवासी 65 वर्षीय प्रवीण कुमारी ब्रह्म दत्त का शरीर परिजन मोर्चरी के फ्रीजर में रख गए। शाम को जब महिला के परिजन को याद आया कि माता जी के गले में सोने की चेन थी, जिसे उतारा नहीं गया है। सोने की चेन के लिए परिवार वाले शाम को मोर्चरी आये।

मोर्चरी में रखी फ्रीजर खोली तो शरीर में हरकत हो रही थी और सांसें भी चल रही थीं। यह देखकर परिवार वालों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में डॉक्टर को बुलाया गया। उसने वृद्धा को हाथ से पानी का घूंट पिलाया तो उसने पी लिया। वृद्धा की आंखों पर बंधी पट्टी हटाकर आंखों पर पानी मारा गया, तो उसने आंखें खोल ली।

घर गई और अगले दिन सवेरे दम तोड़ दिया
सेवादार गुरदीप के अनुसार, उसने संभाल घर की कमेटी और पंचायत की मौजूदगी में लिखित तौर पर जीवित होने के बारे में परिजन से लिखवाकर उन्हें वृद्धा सौंप दी। परिजन उसे घर ले गए। बाबा नंद चंद मृतक देह संभाल घर के सेवादार गुरदीप सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह उन्हें खबर मिली कि घर जाने के बाद परिजन रात में वृद्धा को सिविल अस्पताल कपूरथला ले गए, जहां बुधवार सुबह उसने दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें:- अमृतसर सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+