5वीं पास युवती को रोजाना चाहिए 500 से 1000 रुपए का नशा, एमपी मिलने पहुंचे तो जंजीर से बंधी मिली
अमृतसर। पंजाब में युवक ही नहीं बल्कि युवतियां भी तेजी से नशे की गिरफ्त में आ रही हैं। इसका ताजा उदाहरण अमृतसर में सामने आया है। यहां की एक युवती इस कदर नशे की लत की शिकार हो चुकी है कि उसे नशा करने के लिए रोजाना 500 से एक हजार रुपए चाहिए। रुपए ना मिलने पर वह घर का कोई भी सामान बेच डालती है। युवती की नशे की लत के कारण ही उसे घर में जंजीरों से बांधकर रखना पड़ रहा है।

सांसद गुरजीत सिंह ने दिया इलाज का भरोसा
युवती के ड्रग एडिक्ट होने का मामला सामने आने के बाद अमृतसर के सांसद गुरजीत सिंह औजला उनके घर पहुंचे और उसके स्वास्थ्य की जानकारी ली। सांसद ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए युवती के परिवार को भरोसा दिलाया कि वे खुद इस संबंध में चिकित्सकों से बात करेंगे ताकि युवती को घर पर ही इलाज मुहैया करवाया जा सके।

जंजीर से बांधना ही उचित समझा
मीडिया रिपोर्टर्स के अनुसार 24 साल की यह युवती को पंजाब के अमृतसर के रणजीत एवेन्यू सी-ब्लॉक की रहने वाली है। इन दिनों से अपने घर जंजीरों से बांधकर रखा जा रहा है। जब परिवार युवती के नशे की पूर्ति न कर पाया तो उन्होंने इसे जंजीरों में बांधना ही सही समझा। फिलहाल परिवार ने जिला प्रशासन से मांग की है कि युवती का किसी अच्छे अस्पताल में इलाज करवा दिया जाए।
ब्यूटी पार्लर में करती थी काम
युवती की मां ने बताया कि उनकी बेटी पांचवीं तक पढ़ी है। ब्यूटी पाॅर्लर का काम सीखकर 8-9 साल पहले चंडीगढ़ चली गई। वहां उसने किसी पार्लर में जॉब शुरू कर ली। काफी पैसे भी कमाए। लेकिन उसी दौरान बेटी को नशे की लत लग गई। पहले गहने गए और फिर एक्टिवा भी बिक गई। हालत बुरी देख उसे दो साल पहले अमृतसर ले आए थे, लेकिन यहां भी उसकी नशे की लत नहीं हटी। युवती को तीन बार इलाज के लिए एडमिट भी करवा चुके हैं। दवा भी दी गई, लेकिन कोई फर्क नहीं है। घर आते ही फिर नशा मांगने लगती है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications