दुबई से लिक्विड बनाकर इंडिगो फ्लाइट में लाया 48.80 लाख का सोना, अमृतसर एयरपोर्ट पर चढ़ा हत्थे
अमृतसर। पंजाब में अमृतसर के एयरपोर्ट से 1023.20 ग्राम सोना जब्त किया गया। अमृतसर कस्टम प्रिवेंटिव ने दुबई से आए शख्स को पकड़ा। वो शख्स सोने को लिक्विड बनाकर लाया था। श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम प्रिवेंटिव ने उसकी तलाशी ली तो सोना बरामद हुआ। उस सोने की कीमत 48 लाख रुपए से ज्यादा बैठी। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, राहुल नानगरे की अगुवाई वाली कस्टम टीम ने सर्च दौरान फ्लाइट में आए एक यात्री के सामान से घरेलू इस्तेमाल वाले लिक्विड की बोतल मिली। जिसे चेक किया गया तो पुष्टि हुई कि सोना है, जिसे लिक्विट रूप में लाया जा रहा था।

अमृतसर एयरपोर्ट पर चढ़ा हत्थे
अमृतसर एयरपोर्ट पर सोना जब्त किए जाने के बाद आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया। उससे पूछताछ शुरू कर दी गई। वहीं, कस्टम प्रिवेंटिव की ओर से बताया गया कि, यहां 2 दिन पहले भी एक तस्कर गिरफ्तार किया गया था। अधिकारियों का कहना है कि, जिस शख्स से 1023.20 ग्राम सोने की बरामदगी हुई है, वह दुबई से आई इंडिगो फ्लाइट से आया। उससे जब्त किए गए सोने की कीमत तकरीबन 48.80 लाख रुपए है।

सोने की कीमत 48.80 लाख रुपए
एक अधिकारी ने पहचान न जाहिर करने की बात कहते हुए बताया कि, देश में बाहर से सोने की स्मगलिंग के ज्यादातर केस दुबई से जुड़े हैं। यानी कि सोने की स्मगलिंग दुबई से हो रही है..इसलिए दुबई से आने वाली सभी फ्लाइट्स पर भी नजर रखी जा रही है।

सोने के बक्कल बनवा रखे थे
बीते मंगलवार को पंजाब में जो खेप पकड़ी गई, वो भी दुबई से आए यात्री से बरामद हुई थी। कस्टम डिपार्टमेंट की ओर से कहा गया कि, तस्कर अमनदीप सिंह को 600 ग्राम सोने के साथ गिरफ्तार किया गया था। आरोपी ने 300-300 ग्राम सोने के 2 बक्कल बनवा रखे थे। जिनमें से एक उसने पहन रखा था और दूसरा बैग में था। हालांकि, वह पकड़ा गया।












Click it and Unblock the Notifications