UP News: 'भगवान राम ने BJP के लोगों को दी है सजा', जानिए अमेठी सांसद केएल शर्मा ने भाजपा को लेकर और क्या कहा?
UP News: लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान अमेठी लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को हराने वाले कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा ने उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की हुई करारी हार को लेकर बयान दिया है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग कहते थे कि वे भगवान श्री राम को लाए हैं। उन लोगों ने भगवान श्री राम को चुनाव की वस्तु बना दिया और अहंकार में राम को लाने की बात कहते थे। ऐसे में भगवान राम ने बीजेपी के लोगों को सजा दी है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकसभा चुनाव से पहले 400 पर का नारा दिया गया और यही नारा बीजेपी के ऊपर उल्टा पड़ गया। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम के नाम पर भारतीय जनता पार्टी ने राजनीति की। भगवान श्री राम पहले से थे और हैं तथा रहेंगे भी।
167196 वोटों से हारी स्मृति ईरानी
दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान स्मृति ईरानी द्वारा अमेठी से राहुल गांधी को चुनाव लड़ने के लिए चैलेंज दिया जाता रहा। हालांकि कांग्रेस द्वारा यहां से राहुल गांधी को चुनाव ना लड़ाकर किशोरी लाल शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया था।
किशोरी लाल शर्मा को उम्मीदवार बनाए जाने और राहुल गांधी को अमेठी की जगह हरे बरेली से चुनाव लड़ाई जाने को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के पोस्टर वायरल हुए। भाजपा का दावा था की स्मृति ईरानी से हार के दर से राहुल गांधी इस लोकसभा सीट से चुनाव नहीं लड़े।
इधर लोकसभा चुनाव का रिजल्ट जारी होने के बाद कहानी कुछ और ही निकली। कांग्रेस के प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी स्मृति ईरानी को 167196 वोटों से चुनाव हरा दिया। यह भी बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के कई मंत्री इस बार चुनाव हार गए।
लेकिन अमेठी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मंत्रियों की सूची में सर्वाधिक वोटों के अंतर से चुनाव हार गईं। इसलिए भी अमेठी लोकसभा सीट चुनाव की घोषणा से लेकर चुनाव रिजल्ट आने के बाद तक अभी भी चर्चा में है।












Click it and Unblock the Notifications